महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुआ। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। अब फाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को 170 रन का लक्ष्य मिला है।

इंग्लैंड की टीम में नियमित कप्तान नेट सीवर ब्रंट की इंजरी के बाद वापसी हुई है। उन्होंने आते ही कमाल की पारी खेली और बेहतरीन अर्धशतक जड़ा है। ब्रंट ने 47 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। जबकि हीथर नाइट ने भी अर्धशतक जड़ा और 47 गेंद पर 58 रन बनाए। इस पारी में नाइट ने 6 चौके और एक छक्का लगाया।

ब्रंट और नाइट ने जोड़े 133 रन

इंग्लैंड की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी। 23 रन पर टीम के तीनों विकेट गिर गए थे। टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद नेट सीवर ब्रंट और हीथर नाइन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी हुई। शबनिम इस्माइल ने शुरुआती दो झटके देकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी थी। मारिजान कैप ने भी डैनियल वायट (12) को पवेलियन भेजा। ओपनर एमी जोन्स ने 2 और एलिस कैप्सी ने 1 रन बनाया।

साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप बेस्ट बॉलर रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर सिर्फ 16 रन दिए। उनके अलावा नोनकुलेकु मलाबा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। शबनिम इस्माइल को भी 2 सफलताएं मिलीं और उन्होंने 4 ओवर में 31 रन दिए। अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लर्क महंगी साबित हुईं और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। खाका ने 4 ओवर में 40 रन दिए जबकि क्लर्क ने 3 ओवर में 39 रन लुटाए।

ICC की आलोचना करना पड़ा भारी! इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटरों केट क्रास- एलेक्स हार्टले को मिली जान से मारने की धमकियां

ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल शेड्यूल पर टिप्पणी के बाद केट क्रॉस और एलेक्स हार्टले को ऑनलाइन गालियां और जान से मारने की धमकियां मिलीं। दोनों ने कहा कि उनका निशाना भारत नहीं, बल्कि ICC की शेड्यूलिंग प्रक्रिया थी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर