ENG W vs AUS W ICC Womens T20 World Cup 2026 final: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 151 रन की जरूरत है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कसी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड के ज्यादातर बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। इंग्लैंड की कप्तान कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने कंगारू गेंदबाजों का जमकर सामना किया और वो अर्धशतक लगाने में सफल रहीं।

नैट साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और उन्होंने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और वो 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रही। इस टीम की ओपनर एमी जोन्स नहीं चल पाईं और उन्होंने 6 गेंदों पर 6 रन ही बनाए जबकि टीम की दूसरी ओपनर डैनी वायट-हॉज ने भी 9 गेंदों पर 8 रन ही बनाए। ऐलिस कैप्सी ने तेज बैटिंग जरूर की, लेकिन वो भी 20 गेंदों पर 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं।

इंग्लैंड टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाज हीथर नाइट ने भी सरेंडर कर दिया और 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गईं। फ्रेया केम्प ने भी इस मैच में इंग्लैंड के लिए अहम पारी खेली और उन्होंने 28 गेंदों पर एक छक्का और 4 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। फ्रेया केम्प और कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के बीच चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार साझेदारी हुई और इसकी वजह से ही इंग्लैंड ने 150 रन का आंकड़ा छूने में सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक सफलता हासिल की।

तिलक वर्मा ने अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ा, बने नंबर 1; T20I में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

तिलक वर्मा ने टी20आई में 1500 रन 23 साल 238 दिन की उम्र में पूरे किए जबकि अभिषेक ने ये कमाल 25 साल 300 दिन की उम्र में किया था और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

साई सुदर्शन नंबर 1, शीर्ष 10 में 5 भारतीय; इंडिया ए-श्रीलंका ए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के ओपनर बैटर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और 2 मैचों में 2 शतक भी जड़े। साई का बेस्ट स्कोर इस टेस्ट सीरीज में 168 रन रहा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)