टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 मैच हो गए हैं और सुपर-8 की रेस दिलचस्प होती जा रही है। इंग्लैंड-स्कॉटलैंड के बीच शनिवार (14 फरवरी) का दूसरा मैच सुपर-8 में पहुंचने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा। दो बार की चैंपियन इंग्लैंड के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड 2 में से 1 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। इटली 2 में से 1 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
इंग्लैंड 2 मैच जीतकर चौथे नंबर पर है। उसका रनरेट नेगेटिव में है। उसके पक्ष में यह बात है कि उसे स्कॉटलैंड और इटली से भिड़ना है, लेकिन टूर्नामेंट में हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है। नेपाल के खिलाफ टीम उलटफेर से बच गई। उसे 4 रन से जीत मिली। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 30 रन से हारी।
इंग्लैंड के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं
इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी हालत में दोनों मैच जीतने होंगे। उसके पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। अगर इंग्लैंड एक भी मैच हार जाती है तो वह भाग्य भरोसे ही सुपर-8 में पहुंच पाएगी, जो दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम नहीं चाहेगी। इंग्लैंड ने 2022 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इसके बाद से हर आईसीसी टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन साधारण रहा। वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर की कप्तानी चली गई। अब कोच ब्रेंडन मैकुलम की नौकरी खतरे में है
इंग्लैंड बैकफुट पर, स्कॉटलैंड के पास खोने के लिए कुछ नहीं
वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि इंग्लैंड बैकफुट पर ही है। विवादों में घिरे रहे हैरी ब्रूक के पास खुद को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य साबित करने का मौका है। दूसरी ओर स्कॉटलैंड के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन साबित करने के लिए बहुत कुछ है। वह तो टूर्नामेंट का हिस्सा ही नहीं थी। उसे बांग्लादेश के बाहर होने के कारण मौका मिला। अब वह सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ में है। बीते 21 दिन जो कुछ भी हुआ है वह स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों को सपने की तरह लग रहा होगा। हालांकि, इससे उन्हें संतुष्ट नहीं होकर इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने का भरोसा रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: यूएसए-नीदरलैंड्स मैच के बाद अंकतालिका, भारत-पाकिस्तान अपने स्थान पर; टॉप 5 बैटर-बॉलर
