इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर बेन स्टोक्स का भविष्य संकट में है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) सोमवार सुबह एक नाइट क्लब में हुई घटना की जांच कर रहा है। स्टोक्स के साथ गस एटकिंसन भी थे। वह भी जांच की घेरे में हैं। ईसीबी ने इस घटना को ‘टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन’ बताया है, जो लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 115 रन की जीत के बाद हुई।
ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि मामला इतना गंभीर है कि स्टोक्स की कप्तान जा सकती है। ईसीबी ने सोमवार शाम को कहा कि इस घटना को क्रिकेट नियामक को भेज दिया गया है और जांच के कारण स्टोक्स और एटकिंसन 17 जून को द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। इस घटना में किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं आई। माना जा रहा है कि इस घटना में सारासेन्स रग्बी क्लब के खिलाड़ी शामिल थे, जो अपने सीजन के आखिर के जश्न में मौजूद थे।
ईसीबी का बयान
घटना एटकिंसन और एक अनजान एकेडमी के खिलाड़ी के बीच हुए झगड़े की वजह से हुई। ईसीबी ने बयान में कहा, ‘ईसीबी अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के खत्म होने के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच कर रहा है। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार सुबह एक नाइट क्लब में मौजूद थे,जब यह घटना हुई। हम अभी और जानकारी ढूंढ रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम के बारे में सही समय पर घोषणा की जाएगी। क्रिकेट नियामक को बता दिया गया है और जब भी मुमकिन होगा हम आगे जानकारी देंगे।’
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हुआ था बवाल
सारासेन्स ने बाद में जानकारी दी कि क्लब से जुड़ा एक एकेडमी का खिलाड़ी रविवार शाम को हुई एक घटना में शामिल था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंग्लैंड को खिलाड़ी और स्टाफ के लिए आधी रात का कर्फ्यू लगाना पड़ा, जहां खिलाड़ियों के मैदान के बाहर के व्यवहार की जांच हुई थी और अब हुई घटना ईसीसी के लि शर्मिंदगी की बात है।
ब्रूक कर सकते हैं कप्तानी
हैरी ब्रूक पर देर रात बाउंसर से जुड़ी एक घटना के बाद जुर्माना लगाया गया था और उन्हें चेतावनी दी गई थी। इस घटना में जैकब बेथेल को भी उनके बर्ताव के लिए चेतावनी दी गई थी। वहीं सीरीज के बीच ब्रेक के दौरान नूसा में नशे में बेन डकेट का नशे में फोटो और वीडियो सामने आया था। ब्रूक टेस्ट में इंग्लैंड के उप-कप्तान हैं। वह दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे पर नाइट क्लब में क्या हुआ था, जिसके कारण ब्रूक ने मांगी माफी?
न्यूजीलैंड दौरे पर वेलिंगटन वनडे से एक रात पहले क्लब में एंट्री न मिलने के बाद इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के कप्तान हैरी ब्रूक की बाउंसर से लड़ाई हुई थी। इस बर्ताव के लिए उन पर लगभग 30,000 पाउंड (36 लाख रुपये से ज्यादा) का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आखिरी चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें।
