इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 96.2 ओवर में 391 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत टीम इस स्कोर तक पहुंचा। फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और अब वह इसी के साथ एक खास मामले में ब्रेंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले मैकुलम और गुप्टिल ने ही यह कारनामा किया था। इस मुकाबले में फिलिप्स ने 135 गेंद पर 100 रन की पारी खेली जिसमें 18 चौके शामिल थे। अंत में काइल जैमीसन ने 48 गेंद पर 41 रन बनाकर उनका साथ निभाया और स्कोर 391 तक ले गए।

जो रूट के लिए बढ़ा इंतजार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पारी की शुरुआत बहुत खास नहीं रही। 45 पर पहला विकेट गिरा और बेन डकेट 25 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद 68 रन पर दूसरा विकेट गिरा और जैकब बेथेल 9 रन ही बना पाए। इसके बाद दूसरे ओपनर एमिलियो गे 53 रन बनाकर डटे रहे और तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 74 रन की पार्टनरशिप की।

जो रूट ने 57 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। उन्हें इस पारी से पहले 14 हजार टेस्ट रन पूरे करने के लिए 48 रन चाहिए थे। मगर इस पारी में वह ऐसा नहीं कर पाए और उनका इंतजार बढ़ गया। इतना ही नहीं वह सबसे तेज 14 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बनने के करीब हैं।

सचिन तेंदुलकर ने 171 टेस्ट मैच में 14,000 रन बनाए थे। जबकि रूट ने 165वें टेस्ट मैच की पहली पारी के बाद 13998 रन बना लिए हैं। अभी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनका इंतजार थोड़ा बढ़ गया है।

यहां देखें इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Match Ended

Crowe-Thorpe Trophy, 2026

England 
291(84.0)& 209(58.1)

vs

New Zealand  
391(96.2)& 362(87.1)

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
New Zealand beat England by 253 runs

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड का ऐलान, हरमनप्रीत ब्रिगेड का सामना करेगी अंग्रेज टीम

भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने अब अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर