इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और साथी गेंदबाज गस अटकिंसन के ऊपर नाइट क्लब मामले के बाद तलवार लटक रही है। इसी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बीच दूसरे मुकाबले से पहले दोनों को टीम से बाहर कर दिया गया। स्टोक्स की जगह जो रूट को अंतरिम कप्तान बनाने की घोषणा की गई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बुधवार (10 जून) को यह जानकारी शेयर की गई।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा,”इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि मौजूदा जांच के चलते बेन स्टोक्स और गस अटकिंसन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यह मुकाबला 17 जून से किया ओवल में खेला जाएगा। यॉर्कशायर के बैटर जो रूट टीम के अंतरिम कप्तान बनेंगे। ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और एसेक्स के जॉर्डन कॉक्स को भी स्क्वाड में जोड़ा गया है।”
बोर्ड ने दी थी जांच की जानकारी
सोमवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा था कि नाइट क्लब में हुए मामले को लेकर कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस अटकिंसन की जांच की जा रही है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के न्यूजीलैंड को 115 रन से हराने के बाद यह मामला सामने आया था। बोर्ड ने इस मामले पर बयान जारी किया था।
बोर्ड ने कहा था,”ईसीबी अभी इस मामले में जांच कर रही है और पता लगा रही है कि टीम के प्रोटोकॉल (नियमों) का पहले टेस्ट मैच के बाद उल्लंघन हुआ है या नहीं। बेन स्टोक्स और गस अटकिंसन इस मामले के दौरान नाइट क्लब में सोमवार की सुबह मौजूद थे। हम इस पर अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। जब सभी पुख्ता जानकारी मिल जाएंगी उसके बाद ही इस मामले पर कोई अन्य अपडेट दिया जाएगा।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद कहा था,”मुझे पता है कि अगर हम इस टेस्ट मैच को जीत नहीं पाते तो कितनी आलोचना होती। मैं अब अपने ब्वॉयस के साथ अच्छे से बीयर पीना चाहता हूं।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैश्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग।
इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, स्मृति मंधाना का फ्लाप शो जारी; ऋचा घोष की 68 रन की पारी बेकार
भारतीय टीम को महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से मात दी। इस मुकाबले में ऋचा घोष की 68 रन की पारी बेकार गई। स्मृति मंधाना का लगातार फ्लाप शो चिंता का विषय बना हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
