दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन के संन्यास के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड में विल यंग को चुना गया है। यंग 14 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे और 17 जून से द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले सोमवार (15 जून) को टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे।
33 साल के यंग ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में टेस्ट खेला था, लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया था। दिसंबर 2020 में डेब्यू करने के बाद से यंग ने सिर्फ 23 टेस्ट खेले हैं। ज्यादा मौके नहीं खेलने के बावजूद उन्होंने टॉप-थ्री में बैटिंग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।
यंग ने भारत में किया था शानदार प्रदर्शन
यंग ने 2024 में न्यूजीलैंड की भारत में 3-0 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए उन्हें छह पारियों में 244 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने मुश्किल पिचों पर भारत के स्पिनरों का सामना बहुत आसानी से किया।
न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड
टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जकारी फाउल्केस, ब्लेयर टिकनर, हेनरी निकोल्स।
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन का संन्यास का ऐलान
केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 16 साल के करियर में उन्होंने 378 मैच खेले और 19,346 रन बनाए। 48 शतक भी लगाए। विलियमन ने कप्तानी भी दमदार की। उनके नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने 3 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले और एक में खिताब भी जीता। पूरी खबर पढ़ें।
