इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से दो दिन पहले सोमवार (15 जून) को प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया। द ओवल में बुधवार (17 जून) को विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर खेलते दिखेंगे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद क्लब में बवाल के कारण बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन यह मैच नहीं खेलेंगे।

ओली रॉबिन्सन भी चोटिल हैं। ऐसे में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव हुए। इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। स्पिनर शोएब बशीर को भी बाहर रखा गया है। इंग्लैंड चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा। इसमें सरे के मैथ्यू फिशर भी शामिल हैं, जो 2022 में कैरिबियाई दौरे पर डेब्यू करने के बाद अपना दूसरा टेस्ट खेलेंगे।

कॉक्स को रीव पर तरजीह मिली

फिशर को अपने होम ग्राउंड पर अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा। कॉक्स को स्टोक्स की जगह नंबर 7 पर खेलने का मौका मिलेगा। कॉक्स को जेम्स रीव पर तरजीह दी गई है,जिन्हें पहले टेस्ट के लिए बैकअप विकेटकीर चुना गया था। उन्होंने लीसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा राउंड में एसेक्स के लिए 201 गेंदों में 204 रन बनाए।

जो रूट कप्तानी करते दिखेंगे

कॉक्स ने 3 वनडे और 6 टी20 में भी हिस्सा लिया है। बेकर ने 2025 की गर्मियों में अपना वनडे और टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीजन में 6 चैंपियनशिप मैचों में 24.86 के औसत से 22 विकेट लिए हैं। स्टोक्स के न होने पर जो रूट कप्तानी करते दिखेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग।

पाकिस्तान को हरा टीम इंडिया ने तोड़ा इंग्लैंड का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराते हुए महिला टी20 विश्व कप 2026 में विजयी आगाज किया है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड का महिला टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरी खबर पढ़ें