टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में नेपाल की टीम ने इंग्लैंड को हराया नहीं लेकिन डराया जरूर। इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन ही बड़ा उलटफेर होते-होते बच गया। ग्रुप सी के इस मैच में नेपाल की टीम इंग्लैंड से 4 रन से हार गई। इस जीत के बावजूद इंग्लैंड की टीम ग्रुप सी की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है और वेस्टइंडीज टॉप पर है। इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे, जवाब में नेपाल ने 180 रन 6 विकेट पर बनाए।
यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। नेपाल की टीम यह मुकाबला जरूर हारी लेकिन इस टीम ने पूरे वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद क्रिकेट फैंस और दुनिया भर के क्रिकेट लवर्ल का दिल जीत लिया। नेपाल की टीम ने यह भी बता दिया है कि इस ग्रुप की कोई भी टीम उन्हें हल्के में नहीं ले सकती है। खासतौर से वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ यह टीम जीत दर्ज करके सुपर 8 में भी जगह बना सकती है।
नेपाल की टीम ने कैसे जीता दिल
अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय….। नेपाल की ने आज वह किया जिससे हर नेपाली क्रिकेट फैन गर्व से सीना चौड़ा कर सकता है। वहीं यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत से जरूर चूक गई लेकिन नेपाली बल्लेबाजों ने जिस तरह इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाईं वह काबिल-ए-तारीफ था। आज नेपाल ने जैसा प्रदर्शन किया है वह बताता है कि यह टीम किसी को भी हराने का दमखम रखती है। नेपाल की टीम ने मैच के बाद मैदान पर मौजूद सभी फैंस का अभिवादन किया।
नेपाल ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के हौसले पस्त कर दिए थे। जिस टीम में जोफ्रा आर्चर, सैम करन, विल जैक्स,आदिल रशीद जैसे बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं, उस टीम की गेंदबाजी के खिलाफ नेपाल ने 184 रन का लक्ष्य लगभग-लगभग चेज ही कर लिया था लेकिन आखिरी कुछ गेंद में बाजी पलट गई। यह अपने आप में किसी करिश्मा से काम नहीं है सांसों को रोक देने वाले इस रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने बल्ले से तबाही मचा दी। लोकेश बम ने पूरे मैच का नक्शा बदल दिया।
आखिरी ओवर के रोमांच की बात करें तो नेपाल को जीत के लिए 6 गेंद में 10 रनों की जरूरत थी। सैम करन के हाथों में गेंद थी लोकेश बम बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। पहली गेंद में कोई रन नहीं बना उसके बाद अगली गेंद में लोकेश बम ने एक रन लिया। फिर करण केसी को स्ट्राइक मिली और नेपाल को चार गेंद में नौ रनों की जरूरत थी। यहां से सैम करन का जादू दिखा और उन्होंने एक भी बांउंड्री नहीं दी।
आखिरी दो गेंद पर नेपाल को 6 रन चाहिए थे लेकिन लोकेश आखिरी दो गेंद पर सिर्फ एक रन ही बना पाए। टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में नेपाल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इंग्लैंड जैसी बेहद मजबूत टेस्ट खेलने वाली टीम के नेपाल ने जीतने के लिए पसीने छुड़ा दिए। नेपाल के लिए कुशालपुर तेल ने 17 गेंद में 29 रनों की धुआंधार पारी खेली। फिर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 29 गेंद में 44 रन और कप्तान रोहित पटेल ने भी 34 गेंद में 39 रन बनाए।
अंत में लोकेश बम 20 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में अनुभवी जोफ्रा आर्चर की जमकर पिटाई हुई। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं आदिल रशीद ने 3 ओवर में 42 और ल्यूक वुड ने 3 ओवर में 31 रन खर्च किए। 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लेने वाले सैम करन जीत के हीरो रहे और आखिरी ओवर में उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 रन बचाए।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
England
184/7 (20.0)
Nepal
180/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 5 )
England beat Nepal by 4 runs
इस ग्रुप में नेपाल और इंग्लैंड के साथ वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और इटली भी मौजूद है। इस ग्रुप के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया था। नेपाल के इस मैच के बाद पता चल गया है कि आने वाले दौरे में यह ग्रुप ऑफ डेथ भी बन सकता है।
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-
न्यूजीलैंड का T20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड चेज, अफगानिस्तान को पहली बार मिली इस तरह हार
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच पर नहीं लगा फुलस्टॉप, PCB और ICC के अधिकारी करेंगे मुलाकात
