दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले हो चुके हैं और दोनों फाइनलिस्ट टीमें पक्की हो चुकी हैं। खिताबी भिड़ंत में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा। सेमीफाइनल मैचों की बात करें तो पहले मुकाबले में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराते हुए ईस्ट जोन इशान किशन की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी तिलक वर्मा और इशान किशन की टीमें। वैभव सूर्यवंशी पर फिर से खिताबी मुकाबले में नजरें होंगी। सेमीफाइनल में वैभव ने 81 गेंद पर 92 और 43 गेंद पर 40 रन की शानदार पारियां खेली थीं।

कब और कहां खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला अब 6 सितंबर से खेला जाएगा। फाइनल मैच पांच दिवसीय होगा। यह मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम चेपॉक स्टेडियम में होगा। यह टूर्नामेंट 1961-61 से 2014-15 तक जोनल फॉर्मेट में खेला गया था। इसके बाद 2022 और 2023 दो सीजन जोन फॉर्मेट में खेले गए। पिछला सीजन 2025-26 एक बार फिर जोन फॉर्मेट में हुआ था और सेंट्रल जोन की टीम विजेता बनी थी।

ईस्ट जोन को 14 साल से दलीप ट्रॉफी के खिताब का इंतजार

ईस्ट जोन की बात करें तो यह टीम 14 साल से दलीप ट्रॉफी के खिताब का इंतजार कर रही है। टीम ने आखिरी बार 2012-13 में यह खिताब जीता था। उस वक्त टीम लगातार 2011-12 और 2012-13 में चैंपियन बनी थी। उसके बाद से 14 साल का इंतजार हो चुका है और टीम विजेता नहीं बनी है। जबकि साउथ जोन ने आखिरी बार 2023 में यह खिताब अपने नाम किया था। इशान किशन की कप्तानी में अगर टीम चैंपियन बनती है तो सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की यह बड़ी उपलब्धि हो सकती है।

वैभव सूर्यवंशी से आगे अंशुल कम्बोज, इशान बाहर; दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच हो चुके हैं। फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी दूसरे पर हैं और उनसे आगे अंशुल कम्बोज हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर