DPL 2026, North Delhi Strikers vs Central Delhi Kings: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का 28वां लीग मैच सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। वहीं नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन और वैभव कांडपाल का बल्ला इस मैच में नहीं चला और इस टीम को हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली किंग्स को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला था और फिर इस टीम ने 9.3 ओवर में 2 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को सिर्फ 57 गेंदों पर ही हासिल कर लिया। इससे पता चलता है कि इस टीम के बल्लेबाजों ने कितनी तूफानी अंदाज में बैटिंग की।
यश-सिद्धार्थ ने लगाए अर्धशतक, पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी
सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए ओपन करने कप्तान यश ढुल के साथ सिद्धार्थ जून मैदान पर आए और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरु कर दिया। यश ने 24 गेंदों पर 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली जबकि सिद्धार्थ ने 24 गेंदों पर 4 छक्के और 9 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 140 रन की साझेदारी हुई और दोनों ने अपनी टीम की जीत का रास्ता पूरी तरह से खोल दिया। इसके बाद युगल सैनी ने 2 रन जबकि केशव डबास ने 4 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी।
नहीं चले वैभव कांडपाल और सार्थक रंजन
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन इस लीग में पहली बार बड़ी पारी खेलने से इस मैच में चूक गए। सार्थक ने इससे पहले खेले सभी 5 मैचों में अर्धशतक लगाए थे, लेकिन सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला और वो 10 रन बनाकर आउट हो गए जबकि उनके ओपनिंग पार्टनर वैभव कांडपाल ने भी 18 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। इस टीम के लिए सबसे बड़ी पारी भरत सिंधवानी ने खेली और 34 रन बनाए जबकि यश भाटिया ने 24 रन बनाए। वहीं अर्जुन रापरिया 27 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए तेजस, अभिषेक, आत्रेय त्रिपाठी और गवनीश खुराना ने 2-2 विकेट लिए।
ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर
IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
