DPL 2026 Points Table, Top 5 Batter Bowler: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने यश ढुल की कप्तानी में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हरा दिया और 8 मैचों में 7वीं जीत हासिल करते हुए कुल 14 अंक अर्जित किए साथ ही प्लेऑफ में जगह बना ली। वहीं इस लीग के 29वें मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स का सामना पुरानी दिल्ली 6 के साथ हुआ। इस मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स पुरानी दिल्ली 6 को 21 रन से हरा दिया और ये इस टीम की 8वें मैच में 5वीं जीत रही और ये टीम 11 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। फिलहाल पहले नंबर पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स 14 अंक के साथ मौजूद है।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं और इस मैच के बाद बात अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की हो तो इसमें यश ढुल सबसे पहले नंबर पर हैं। यश ने अब तक खेले 8 मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 410 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर सार्थक रंजन 6 मैचों में 350 रन बनाकर मौजूद हैं और इस दौरान सार्थक ने कुल 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर यजस शर्मा 7 मैचों में 333 रन बनाकर मौजूद हैं।

डीपीएल 2026 में खेले गए 29 मैचों के बाद अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर अंशुमान हुडा हैं जिन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और इस दौरान उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल जबकि एक बार 5 विकेट हॉल लेने का भी कमाल किया है। दूसरे स्थान पर 8 मैचों में 12 विकेट लेकर मनी ग्रेवाल मौजूद हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर गवनीश खुराना 7 मैचों में 11 विकेट लेकर मौजूद हैं।

29 मैचों के बाद DPL 2026 की अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर

टीममैचजीतहारड्रॉनो रिजल्टअंकनेट रन रेटForAgainst
सेंट्रल दिल्ली किंग्स87100141.6251439/122.11452/143
आउटर दिल्ली वॉरियर्स85201110.3891041/99.1962/95.1
पुरानी दिल्ली-68430190.4731260/127.41245/132.3
वेस्ट दिल्ली लायंस7330170.132896/102.2917/106.2
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स733017-0.0471054/104.41091/107.5
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स733017-0.1811032/109.31031/107.2
नई दिल्ली टाइगर्स716002-0.5791042/1181046/111.1
ईस्ट दिल्ली राइडर्स605011-2.352751/95771/75.1
बल्लेबाजमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050छक्केचौके
यश ढुल88141010058.57190215.79133235
सार्थक रंजन663509558.33210166.6752134
यजस शर्मा7713338655.5152219.0832234
अनुज रावत77227410554.8149183.89111725
सिद्धार्थ जून8812678338.14123217.0722718
गेंदबाजमैचपारीओवररनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकोनॉमीस्ट्राइक रेट4विकेट5विकेटमेडन
अंशुमान हुडा5517.1156135/24129.097.9211
मनी ग्रेवाल8827281123/2223.4210.4113.51
गवनीश खुराना7723242113/362210.5212.55
हर्ष त्यागी7721168103/2916.8812.6
मयंक गुसाईं6619.513093/1314.446.5513.22

ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर

IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)