दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL 2026)के 17वें मैच में शनिवार (9 अगस्त) को सेंट्रल दिल्ली किंग्स को आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 25 रनों से हरा दिया। यश ढुल की अगुआई वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स की यह इस सीजन पहली हार है। इससे पहले उसने लगातार 4 मैच जीते थे। प्रियांश आर्या और नवदीप सैनी जैसे स्टार खिलाड़ियों वाली आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स का विजय अभियान रोका। आउटर दिल्ली की जीत के हीरो शिवम शर्मा रहे। उन्होंने 10 गेंद पर 24 रन बनाए और 37 रन देकर 3 विकेट झटके।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 216 रन बनाए। इसके जवाब में सेंट्रल दिल्ली किंग्स 17.2 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई। आउटर दिल्ली के बल्लेबाजों की बात करें तो प्रियांश आर्या ने 19, यजस शर्मा ने 46, ध्रुव सिंह ने 8, अक्षय सैनी ने 29, मोहित पंवर ने 21 और मोनू शुक्ला ने 14 रन बनाए।
मोनी ग्रेवाल-जोंटी सिद्धू ने 2-2 विकेट लिए
शिवम शर्मा ने 24, हर्ष त्यागी ने 24, कप्तान सिद्धांत शर्मा ने नाबाद 19 और प्रथम सलुजा ने 8 रन बनाए। नवदीप सैनी बगैर खाता खोले नाबाद रहे। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए मोनी ग्रेवाल-जोंटी सिद्धू ने 2-2 विकेट लिए। अरुण पुंदिर, गवनिश खुराना, जसवीर सहरावत ने 1-1 विकेट लिए।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की पारी
सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए यश ढुल ने 47, सिद्धार्थ जून ने 7, युगल सैनी ने 1, जोंटी सिद्धू 13, आदित्य भंडारी ने 19, वंश बेदी 1, जसवीर सहरावत ने 62, केशव डबास ने 3, मोनी ग्रेवाल ने 17, दिवीज मेहरा ने नाबाद 2 और गविश खुराना खाता नहीं खोल पाए। आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए शिवम शर्मा और नवदीप सैनी ने 3-3 विकेट लिए। प्रथम सलुजा और हर्ष त्यागी ने 2-2 विकेट लिए।
T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-15 बैटर
जोस बटलर ने द हंड्रेड के 21वें मैच में अपनी टीम के लिए नाबाद 51 रन की पारी खेली और किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर अब टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। (खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
