मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सिर्फ एक ही प्रारूप में यानी वनडे ही खेलते हैं ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि उनका प्रदर्शन किस तरह का रहता है, लेकिन हिटमैन को लेकर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या को सलाह दी।
रोहित को सक्रिय रहना चाहिए
भारत के पूर्व स्पिनर भज्जी ने हार्दिक पंड्या को सलाह दी कि रोहित को सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के दौर पर इस्तेमाल करने के बजाए मैदान पर सक्रिय रखना चाहिए। जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए भज्जी ने रोहित शर्मा से मैदान पर सक्रिय रहने का आग्रह किया। हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा को 12वें खिलाड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया गया जो सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह के लीडर वह रहे हैं उनके जैसा खिलाड़ी मैदान पर होना चाहिए।
हार्दिक को रोहित से मिल सकता है फायदा
38 साल के रोहित ने पिछले सीजन में कई मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे और मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही थी। हरभजन का यह भी मानना है कि जब भी कोई अहम फैसला लेना होगा तो मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को रोहित के अनुभव से काफी फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुश्किल मैचों में जब आपको कुछ अहम फैसले लेने होते हैं या जब कभी कप्तान को किसी के सहारे की जरूरत होती है तो रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के लिए वह सहारा बन सकते हैं।
रोहित ने आईपीएल 2025 में बनाए थे 418 रन
आपको बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 15 मैचों में 29.86 की औसत और 149.29 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 81 रन था। टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बावजूद उन्होंने शानदार तरीके से इसका समापन किया, जिसमें उन्होंने चार बार 50 या उससे अधिक रन बनाए और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच के दौरान आईपीएल में 7 हजार रन बनाने का भी कमाल किया।
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।
ये खबरें भी पढ़ें
‘मगर बड़े मैचों में ‘रास्कल’ बन जाते हैं अभिषेक शर्मा’, भारतीय ओपनर को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान
गेल-डुप्लेसिस ओपनर, कोहली नंबर 3; दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, एबी को भी दी जगह
