भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास टेस्ट मैच की पहली पारी में कोई कमाल नहीं दिखा पाए और टीम को मुसीबत में छोड़ गए, लेकिन देवदत्त पडीक्कल में एक छोर से पारी को संभाले रखा और शानदार शतक लगातार खेल के दूसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका इलेवन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए थे और 6 रन पीछे थी। भारत की तरफ से क्रीज पर अभी देवदत्त पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि गूरनूर बरार भी 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी।

देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास टेस्ट मैच की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए शानदार पारी खेली और टीम को मुसीबत से निकालने का काम किया। पहली पारी में टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए थे और डक पर आउट हो गए तो वहीं इस मैच में शुभमन गिल की जगह टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 40 रन की पारी एक छक्का और 5 चौकों की मदद से खेली। ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन पर जबकि ध्रुव जुरेल तो सिर्फ एक ही रन पर सरेंडर कर बैठे।

देवदत्त पडीक्कल ने श्रीलंका की मुश्किल पिच पर मुश्किल स्थिति में टीम के लिए गजब की पारी खेली और दूसरे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तब वो 142 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने ये रन 164 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से खेली। रविंद्र जडेजा ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया और वो 117 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। स्पिन ऑलराउंडर मानव सुतार ने भी टीम के लिए 41 रन का योगदान दिया जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने एक-एक रन की पारी खेली।

पहली पारी में भारत के लिए सारांश जैन ने 45 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए और रिटायर हर्ट हो गए जबकि गुरनूर बरार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। देवदत्त पडीक्कल और गुरनूर बरार के बीच 30 गेंदों पर 51 रन की शानदार साझेदारी भी हुई।

इशान नंबर 3, अभिषेक से आगे शिवम दुबे; 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के बैटर हैं तो वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन भारतीय मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)