आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 11वें मैच में सीएसके के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और इस मैच में आरसीबी के सभी बैटर्स ने काफी अच्छी बैटिंग भी की। हालांकि टिम डेविड ने तो गजब की पारी खेली और 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बना डाले, लेकिन देवदत्त पडीक्कल को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है जिन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए।

मुझे खुशी है कि मैं आउट हो गया

आरसीबी को इस मैच में जीत मिली थी, लेकिन इस मैच में पहली पारी यानी आरसीबी की पारी के समाप्त होने के बाद देवदत्त पडीक्कल ने कहा था कि मुझे खुशी है कि मैं आउट हो गया। बेशक उनके आउट होने के बाद टिम डेविड ने और तूफानी अंदाज में खेला, लेकिन उनका ये बयान अटपटा लगा क्योंकि कोई भी बल्लेबाज किसी भी मैच में कम से कम आउट होने को लेकर तो ऐसा नहीं कहता।

देवदत्त पडीक्कल ने स्टार स्पोर्ट्स पर ब्रेक के दौरान बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि स्ट्रेटेजिक टाइमआउट को समय भी हमें पता था कि हमें आगे बढ़ते रहना है और उसके बाद का दौर काफी अहम था। मुझे शायद इस बात की खुशी है कि मैं आउट हो गया क्योंकि उसके बाद जिस तरह से टिम डेविड ने बैटिंग की वो अविश्वसनीय था।

देवदत्त पडीक्कल ने आगे कहा कि शुरुआत में बैटिंक करना आसान नहीं था क्योंकि पिच थोड़ी चिपचिपी थी, खासतौर पर गेंद उतनी अच्छी तरह से बैट पर नहीं आ रही थी और हमें ये भी पक्का करना था कि हम ज्यादा विकेट ना खोएं। मुझे लगता है कि चिन्नास्वामी में अगर हमारे पास आखिरी पांच-छह ओवरों में विकेट हाथ में हों तो हम स्कोर को सचमुच बढ़ा सकते हैं और हमने यही किया।

देवदत्त पडीक्कल ने 2 मैचों में 55 गेंदों पर बनाए हैं 111 रन

आपको बता दें कि देवदत्त पडीक्कल के लिए आईपीएल 2026 अब तक काफी अच्छी बीता है। उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए 2 लीग मैच खेले हैं और इन दोनों मैचों में उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। इन मैचों में देवदत्त का स्ट्राइक रेट 201.81 का रहा है जबकि उनका औसत 55.50 का है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाले टॉप-5 विकेटकीपर; पंत ने की कार्तिक की बराबरी, संजू भी लिस्ट में

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने हैदराबाद के खिलाफ 68 रन की पारी खेली और आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने के मामले में दिनेश कार्तिक की बराबरी पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)