दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का समर्थन किया है। सीजन के अपने आखिरी लीग-स्टेज मैच के बाद बोलते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि हैदराबाद का विस्फोटक टॉप ऑर्डर उन्हें इस प्रतियोगिता की सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनाता है और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्लेऑफ में उनके बल्लेबाजों का बल्ला चला तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा।

अक्षर पटेल ने हैदराबाद का किया समर्थन

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने लीग-चरण के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 55 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की की थी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टेबल-टॉपर्स के खिलाफ खेलते हुए हैदराबाद ने इस सीजन का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही थी। हैदराबाद अब 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्टेडियम में एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगा।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हैदराबाद एक मजबूत टीम है और जब उसके टॉप तीन बल्लेबाज बन बनाते हैं तो वो एक जबरदस्त टीम नजर आते हैं और इस टीम के चैंपियन बनने का संभावना सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 को 14 मैचों में 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर अपने अभियान को समाप्त किया। टूर्नामेंट के बीच में टीम के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई और वे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए समय रहते वापसी करने में नाकाम रहे।

हालांकि दिल्ली ने सीजन के अपने आखिरी तीन मैच जीतकर सीजन का समापन अच्छे तरीके से किया, लेकिन ये टीम प्लेऑफ में लगातार 5वें साल भी नहीं पहुंच पाई। दिल्ली के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए अक्षर पटेल ने माना कि उनकी टीम टूर्नामेंट के दौरान अहम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही। अक्षर ने कहा कि आपको अपनी गलतियां माननी पड़ती हैं और तभी आप समझ पाते हैं कि आप और क्या बेहतर कर सकते हैं। एक-दो मैचों में हार-जीत तो चलती रहती है। हमने अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन अगर हमने एक-दो मैचों में अहम मौकों को भुनाया होता, तो आज हालात कुछ और होते।

छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)