बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध र बनाया और उसके साथ मारपीट और आपराधिक धमकी दी। इंडिया ए टीम के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरा कर चुके पोरेल ने सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि दोनों के पिछले तीन साल से संबंध थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद हो गए, जिसके बाद पोरेल ने कथित तौर पर उससे ‘दूरी’ बनानी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है।

पोरेल फिलहाल बेंगलुरु में हैं

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और आपराधिक धमकी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई’ से कहा,’हमें शिकायत मिली है और जांच शुरू कर दी गई है।’ पोरेल फिलहाल बेंगलुरु में हैं, लेकिन उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया औ उन्हें फर्जी बताया।

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

23 साल के पोरेल यह भी कहा कि पुलिस ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद वह विस्तार से जवाब देंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज पोरेल वर्ष 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे।

ये हैं IPL में सबसे ज्यादा कीमत में कौटती झेलने वाले खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। अब पंत की दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपये में वापसी हुई। उन्होंने 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेला। पूरी खबर पढ़ें