भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर 2026 को रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 49 रन की पारी खेली। वह टॉप 5 बैटर की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई हैं।

वहीं डेब्यूटेंट निकी प्रसाद ने भी नाबाद 39 रन की पारी खेली। वह टॉप 5 बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। अगर गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय खिलाड़ी नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए और वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं न्याशा ग्वांजुरा ने तीन विकेट अपने नाम किए और वह बॉलर्स की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई हैं।

भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के कैप्टेंसी कार्यकाल में विजयी आगाज किया है। 19 रन पर चार विकेट के बाद भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए और जीत दर्ज की। भारत को 115 रन का लक्ष्य मिला था। दीप्ति शर्मा ने 49 और डेब्यूटेंट निकी प्रसाद ने 35 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम की जीत को सुनिश्चित किया।

भारत-जिम्बाब्वे पहले महिला टी20 के बाद टॉप 5 बैटर

बल्लेबाजटीमरनगेंदेंस्ट्राइक रेटचौके (4s)छक्के (6s)
दीप्ति शर्माभारत4937132.4380
शार्न मायर्सजिम्बाब्वे4333130.3042
केलिस नधलोवुजिम्बाब्वे424495.4560
निकी प्रसादभारत3935111.4360
मोडेस्टर मुपाचिकवाजिम्बाब्वे162661.5410

भारत-जिम्बाब्वे पहले महिला टी20 के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ीटीममैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
न्याशा ग्वांजुराजिम्बाब्वे13.01836.001800
नंदनी शर्माभारत14.02425.501100
श्री चरणीभारत14.024114.001400
मिशेल मावुंगाजिम्बाब्वे13.018119.001900
बिलव्ड बिजाजिम्बाब्वे14.024127.002700

IND W vs ZIM W: काली पट्टी बांधकर क्यों उतरीं दोनों टीमों की खिलाड़ी

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से हुआ। दोनों टीमें इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरीं। वहीं पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को सिर्फ 115 का लक्ष्य दिया था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर