कपिल शर्मा के शो में दीपक चाहर को फैशन डिजाइनर ने किया था प्रोपोज, मालती का था ऐसा रिएक्शन
दीपक की बहन मालती पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह जिम में काफी वक्त बिताती हैं। वह मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनरअप भी रह चुकी हैं। वे ‘साड्डा जलवा’ सांग में नजर आई थीं। मालती चाहर आईपीएल 2018 के दौरान सुर्खियों में आई थीं।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले दीपक ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपना स्थान बनाया है। गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर दीपक फिलहाल बैचलर हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। यहां तक कि उनकी गर्लफ्रेंड भी नहीं है। इसका खुलासा उनकी बहन मालती चाहर ने कपिल शर्मा के शो पर किया था। उसी शो पर एक फैशन डिजाइनर ने दीपक को प्रोपोज कर दिया था।
दरअसल, कपिल के शो पर मौजूद एक दर्शक का दिल दीपक चाहर पर आ गया। चंढ़ीगढ़ की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर ने कहा, ‘‘दीपक आपने हाल ही में एक सीरीज में 23 विकेट लिए हैं। उसके लिए बधाई।’’ इस पर कपिल ने कहा कि 23 नहीं बल्कि 22 विकेट लिए हैं। फिर फैशन डिजाइनर ने कहा, ‘‘उन्होंने 22 विकेट लिए, लेकिन एक मेरा भी विकेट डाउन हो गया है।’’ इस पर सभी हंसने लगे। उन्होंने दीपक को हैंडसम बताया और पूछा कि आप शाम को क्या कर रहे हैं। उन्होंने दीपक को प्रोपोज करते हुए शाम में मिलने के लिए कहा।
फैशन डिजाइनर ने जैसे ही पूछा कि शाम को आप क्या कर रहे हैं तो बगल में बैठे सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सर, शाम को फ्लाइट पकड़ रहे हैं। फिर दीपक ने कहा,‘‘शाम को फ्लाइट है मेरी। 7:55 बजे।’’ कपिल ने यहीं पर दीपक को रोकते हुए कहा कि क्या आप उन्हें यह आइडिया दे रहे हैं कि मेरे पास टाइम है। कपिल के शो में शामिल वो दर्शक फैशन डिजाइनिंग में इंटर्नशिप के लिए मुंबई गई थी। कपिल ने दीपक की बहन मालती को कहा कि लड़की सही है, बात कर लो।
दीपक की बहन मालती पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह जिम में काफी वक्त बिताती हैं। वह मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनरअप भी रह चुकी हैं। वे ‘साड्डा जलवा’ सांग में नजर आई थीं। मालती चाहर आईपीएल 2018 के दौरान सुर्खियों में आई थीं। तब वे चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर खुश होती थीं और हार पर रोती हुई नजर आती थीं। मालती के फॉलोवर अचानक ही बढ़ गए थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।