विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सोमवार को एकतरफा मुकाबले में नाबाद 23 रन की पारी खेली और इस दौरान 11 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। विराट ने अपनी 267वीं आईपीएल में पारी में लीग के इतिहास के 9000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल में इस मुकाम तक पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके आसपास भी कोई इस लिस्ट में नहीं है। रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं लेकिन बहुत दूर हैं।

विराट कोहली का यह 275वां आईपीएल मैच था। उन्होंने अपने 9000 रन छक्के के साथ पूरे किए। इतना ही नहीं इस पारी में विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 1172 रन पूरे कर लिए। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर भई पहुंच गए। इस मामले में पहले नंबर पर भी उनका कब्जा है और सीएसके के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 1174 रन बनाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैच पारियां नाबाद कुल रनउच्चतम स्कोर औसत गेंदें खेलीं स्ट्राइक रेट 100500चौके छक्के
विराट कोहली 275267429012113*40.056735133.8086610808305
रोहित शर्मा 276271317183109*29.925417132.6024818653310
शिखर धवन 222221296769106*35.255324127.1425111768152
डेविड वॉर्नर 18418422656512640.524697139.7746211663236
केएल राहुल 153144245580152*46.504032138.396425488227

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

  • 1174 रन: विराट कोहली vs CSK
  • 1172 रन: विराट कोहली vs DC*
  • 1161 रन: रोहित शर्मा vs KKR
  • 1159 रन: विराट कोहली vs PBKS
  • 1134 रन: डेविड वॉर्नर vs PBKS

आरसीबी ने दिल्ली को बुरी तरह पीटा

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली से पिछली हार का बदला लिया और कैपिटल्स को 9 विकेट से बुरी तरह पीटा। आरसीबी ने 76 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पांचवीं हार मिली और बेंगलुरु ने छठी जीत दर्ज की। विराट कोहली 23 और देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दिल्ली की टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर ढेर हो गई थी। जोश हेजलवुड ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए थे।

दिल्ली-RCB मैच के बाद अंकतालिका, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव से पीछे विराट; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पांचवीं हार मिली और आरसीबी ने छठी जीत दर्ज की। इस मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप व पर्पल कैप लीडरबोर्ड इस प्रकार है:- क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर