आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। केएल राहुल ने नाबाद 67 गेंद पर 152 रन की पारी खेली। वहीं नितीश राणा ने 44 गेंद पर 91 रन ठोके। दोनों ने 95 गेंद पर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर दी। इसी के साथ दोनों ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के 11 साल पुराने 215 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

हालांकि, आईपीएल इतिहास की यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर भी कोहली और एबी की जोड़ी काबिज है। राहुल और नितीश की जोड़ी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ने से जरूर चूकी लेकिन फिर भी नंबर 2 पर इस जोड़ी ने जगह बना ली है। दोनों की बेहतरीन साझेदारी और व्यक्तिगत पारियों की बदौलत दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

IPL की पांच सबसे बड़ी साझेदारियां

खिलाड़ीरनविकेटटीमविपक्षमैदानमैच की तारीख
विराट कोहली-एबी डीविलियर्स229दूसराआरसीबी (RCB)बनाम गुजरात लायंसबेंगलुरु14 मई 2016
केएल राहुल-नितीश राणा220दूसरादिल्ली कैपिटल्स (DC)बनाम पंजाब किंग्सदिल्ली25 अप्रैल 2026
विराट कोहली-एबी डीविलियर्स215 नाबाददूसराआरसीबी (RCB)बनाम एमआई (MI)वानखेड़े10 मई 2015
केएल राहुल-क्विंटन डी कॉक210 नाबादपहलालखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)बनाम केकेआर (KKR)डीवाई पाटिल18 मई 2022
शुभमन गिल-साई सुदर्शन210पहलागुजरात टाइटंस (GT)बनाम सीएसके (CSK)अहमदाबाद10 मई 2024

केएल राहुल ने खेली रिकॉर्डतोड़ 152 रन की पारी

केएल राहुल ने इस मैच में 67 गेंद पर नाबाद 152 रन की पारी खेली। इस पारी में राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने इसी के साथ आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बनने का मुकाम भी हासिल कर लिया। वहीं आईपीएल इतिहास का यह तीसरा व्यक्तिगत स्कोर भी है। उन्होंने आईपीएल में अपना छठा और 47 गेंद पर अपना व्यक्तिगत सबसे तेज शतक भी लगाया।

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 2 महारिकॉर्ड, SRH से पुराना बदला चुकता करने की बारी; खतरे में क्रिस गेल की पोजीशन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 7 पारियों में 255 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन की दूसरी भिड़ंत में उनके निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड होंगे। वैभव पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर