ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 के 7वें मुकाबले में पहली जीत मिली है। पहले मैच में इंडिया चैंपियंस से 46 रन से हार के बाद कंगारू टीम ने जीत का खाता खोला है। WCL 2026 के 7वें मैच के बाद अब भी टॉप 5 बल्लेबाजों में रवि बोपारा टॉप पर हैं। वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के धवल कुलकर्णी 6 विकेट लेकर टॉप पर काबिज हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 7वें मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर ने 38 गेंद पर 66 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए थे। उनके अलावा कैलम फर्ग्युसन ने भी 36 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। बेन डंक ने नाबाद 24 गेंद पर 45 रन की पारी खेली।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन ही बना पाई। कप्तान महमदुल्लाह ने नाबाद 35 गेंद पर 73 रन बनाए लेकिन यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी। ओपनर इमरुल कायस ने भी 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए फवाद अहमद ने 2 विकेट लिए। वहीं बेन हिल्फेनहास, ड आर्सी शॉर्ट और केन रिचर्डसन ने 1-1 विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जीत के बाद अंकतालिका में अब खाता खोल पाई है। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर 4 अंक के साथ काबिज है। उसने अपने दोनों मैच जीते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस दूसरे, इंडिया चैंपियंस तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस चौथे स्थान पर है।

WCL 2026 के 7वें मैच (ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम बांग्लादेश चैंपियंस) के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
रवि बोपारा22160160.00175.821012
रिचर्ड लेवी118787.00223.0858
महमुदुल्लाह227575.00197.3728
युवराज सिंह117171.00161.3656
एबी डिविलियर्स117070.00179.4945

WCL 2026 के 7वें मैच (ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम बांग्लादेश चैंपियंस) के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
धवल कुलकर्णी28.048612.677610
समित पटेल28.04859.204610
फवाद अहमद27.042415.506200
रयान साइडबॉटम28.048418.007200
अबू जायेद27.042418.507400

सकीबुल कप्तान, वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी के कारण बाहर, SRH के गेंदबाज पर रहेंगी नजरें; रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार का स्क्वाड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। सकीबुल गनी इस टीम की कमान संभालेंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर साकिब हुसैन को जगह मिली है। वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी के कारण इस स्क्वाड से बाहर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर