आईपीएल 2026 में लगातार कई विवाद खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इस लीग में फिक्सिंग, सट्टेबाजी जैसे संगीन आरोप लगते रहे हैं। इसी बीच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच के बाद भी एक बड़ा विवाद सामने आ रहा है। दरअसल मैच के टॉस का वीडियो जब आप गौर से देखेंगे तो आपको खुद सारा मामला समझ आ जाएगा। इस मैच में सोशल मीडिया पर अब टॉस फिक्स होने के आरोप लग रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ? दरअसल यूजर्स का मानना है कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पैट कमिंस टॉस के समय कॉल करते हैं और टेल्स बोलते हैं। उसके बाद टॉस गेस्ट ऋतुराज गायकवाड़ की ओर टॉस जीतने का इशारा कर देते हैं। जब ऋतुराज अपना फैसला सुनाते हैं कि टॉस जीतकर वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे, इसे देख पैट कमिंस गौर से उन्हें सुनते हैं। जब यह फैसला हो जाता है फिर वह पीछे मुड़ते हैं और अपनी टीम की ओर दोनों हाथ उठाकर इशारा करते हैं कि, अब वह क्या कर सकते हैं।

टॉस के वीडियो में खुद देखिए क्या हुआ:-

इस वीडियो में काफी कुछ साफ नजर आ रहा है। पैट कमिंस का रिएक्शन भी इस पर सवाल खड़े कर रहा है। टॉस के बाद वह साफतौर पर निराश दिख रहे हैं और उनका जो अपनी टीम की तरफ रिएक्शन था वह भी साफ दिखा। इससे यही सवाल यूजर्स खड़े कर रहे हैं कि क्या यह टॉस फिक्स था? फिलहाल कई यूजर्स का यह भी मानना है कि कमिंस ने हेड्स बोला था।

टॉस के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के कुछ रिएक्शन

वीडियो को सुनकर भारी शोर के बीच दोनों आवाजें आ रही हैं। यह भी हो सकता है कि भयंकर शोर के कारण और कमिंस के बोलने के एक्सेंट की वजह से कंफ्यूजन हुआ होगा। फिलहाल पूरा मामला साफ नहीं है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर फैली यह एक अफवाह है या फिर सच में टॉस के वक्त गलती हुई है। हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि कमिंस ने क्या बोला और टॉस के वक्त क्या हुआ। यह बस सोशल मीडिया पर मचे हंगामे और यूजर्स के रिएक्शन के आधार पर कहा जा रहा है।

RCB, SRH और GT प्लेऑफ में, अब एक स्थान के लिए 5 टीमों में जंग; CSK की हार से खुला दिल्ली का भी रास्ता

आईपीएल 2026 के अब 63 लीग मैच हो चुके हैं और तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टॉप 4 में जगह पक्की है और अब बचे हुए एक स्थान के लिए पांच टीमों में रेस है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर