राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर का विस्फोटक अर्धशतक
चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन बनाए। उसके लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। 30 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। टीम के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 28 गेंद पर 28 रन बनाए। सैम करन ने 25 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 37वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। उसे पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान के 8 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई को सातवीं हार का सामना करना पड़ा।
राजस्थान ने जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी तरफ, चेन्नई की उम्मीदें धूमिल हुई हैं। वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर पहुंच गया है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी चार मैचों में जीत के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। सीएसके ने राजस्थान को 126 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे स्टीव स्मिथ की टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया।
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। स्टीव स्मिथ ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 98 रनों की साझेदारी की। बेन स्टोक्स 19, रॉबिन उथप्पा 4 और संजू सैमसन शुून्य पर आउट हुए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने 2 और जोस हेजलवुड ने एक विकेट लिए।
चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन बनाए। उसके लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। 30 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। टीम के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 28 गेंद पर 28 रन बनाए। सैम करन ने 25 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। अंबाती रायुडू ने 13, फाफ डुप्लेसिस ने 10 और शेन वॉटसन ने 8 रनों का योगदान दिया। केदार जाधव 7 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2020 Live Score, CSK vs RR Live Cricket Score Updates: मैच के ताजा अपडेट्स
Match 37, Sheikh Zayed Stadium, 19 Oct, 2020
Highlights
आईपीएल के 13वें सीजन के 37वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। उसे पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान के 8 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई को सातवीं हार का सामना करना पड़ा।
राजस्थान की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर 44 गेंद पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 29 गेंद पर 20 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर ली है। राजस्थान को 4 ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने हैं।
राजस्थान की टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 6 ओवरों में 34 रनों की आवश्यकता है। जोस बटलर 36 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टीव स्मिथ ने 25 गेंद पर 15 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजी धीरे-धीरे टीम को जीत के नजदीक लेकर जा रहे हैं।
राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 18 गेंद पर 23 और स्टीव स्मिथ 19 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी 10 ओवर में 67 रन चाहिए। पिच स्लो है। ऐसे में इस लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होगा।
चेन्नई को तीसरी सफलता पांचवें ओवर में मिली। दीपक चाहर ने संजू सैमसन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। धोनी ने डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लिया। सैमसन खाता भी नहीं खोल पाए। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ और जोस बटलर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी है।
राजस्थान को 3.2 ओवर के अंदर दो झटके लगे। बेन स्टोक्स 11 गेंद पर 19 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद रॉबिन उथप्पा 9 गेंद पर 4 रन बनाकर जोस हेजलवुड का शिकार बने। महेंद्र सिंह धोनी ने उनका कैच लिया। कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन क्रीज पर हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 126 रन का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन बनाए। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। 30 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। टीम के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 28 गेंद पर 28 रन बनाए। सैम करन ने 25 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। अंबाती रायुडू ने 13, फाफ डुप्लेसिस ने 10 और शेन वॉटसन ने 8 रनों का योगदान दिया। केदार जाधव 7 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। टीम 6 से भी कम के रन रेट से रन बना रही है। महेंद्र सिंह धोनी 22 और रविंद्र जडेजा 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी। चेन्नई की टीम कम से कम 140 रन तक पहुंचना चाहेगी।
चेन्नई की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। धोनी ने 16 गेंद पर एक चौके की मदद से 14 रन बना लिए हैं। वहीं, जडेजा ने 13 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बना लिए हैं। टीम के आखिरी 6 ओवर बाकी हैं। 150 के स्कोर तक पहुंचने के लिए दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
चेन्नई के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। उसे चौथा झटका 10वें ओवर में लगा। अंबाती रायुडू को राहुल तेवतिया ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 19 गेंद पर 13 रन बनाए। इस दौरान दो चौके लगाए। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मुश्किल परिस्थितियों में है। उसने 9 ओवर में 3 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं। रायुडू 17 गेंद पर 13 और धोनी 5 गेंद परल 2 रन बनाकर नाबाद हैं। सैम करन धीमी पारी खेलकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल की गेंद पर जोस बटलर ने उनका कैच लिया। करन ने 25 गेंद पर 22 रन बनाए।
चेन्नई की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। सैम करन 23 गेंद पर 20 और अंबाती रायुडू 14 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को अब तेजी से रन बनाने होंगे। सीएसके की टीम आखिरी 12 ओवर में कम से 100-120 रन बनाना चाहेगी।
चेन्नई को दूसरा झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। शेन वॉटसन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कार्तिक त्यागी की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच लिया। वॉटसन के बाद अंबाती रायुडू क्रीज पर उतरे हैं। उनके साथ सैम करन करन 15 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। रायुडू ने दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए हैं।
चेन्नई की टीम को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। वे 9 गेंद पर 10 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए। जोस बटलर ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद शेन वॉटसन क्रीज पर आए हैं। सैम करन एक छोर पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने होंगे।
रॉबिन उथप्पा, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोस हेजलवुड।
प्लेइंग इलेवन की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने ड्वेन ब्रावो के स्थान पर जोस हेडलवुड को टीम में शामिल किया। वहीं, ऑलराउंडर कर्ण शर्मा के स्थान पर पीयूष चावला को टीम में रखा। राजस्थान ने एक बदलाव करते हुए अंकित राजपूत को जयदेव उनदकट के स्थान पर टीम में रखा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में यह 200वां मैच है। वे 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन पिछली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैन ऑफ द मैच बने थे। उसके बाद से वो 7 मैच में सिर्फ 77 रन ही बना सके हैं। इस दौरान सिर्फ 73 गेंदों का सामना किया है। संजू टूर्नामेंट के आखिरी हिस्से में फॉर्म वे वापस लौटना चाहेंगे।
इस आईपीएल में चेन्नई के पक्ष में एक बात गई है। उसने बीच के ओवरों में अपने सबसे कम विकेट गंवाए हैं। उसने मिडिल ओवरों में 12 खोए हैं। दूसरी ओर, इस मामले में राजस्थान की टीम नंबर एक पर है। उसने 27 विकेट गंवाए हैं। हालांकि, दोनों ने इस दौरान 7.68 की रनरेट से रन बनाए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज मैच में उतरते ही एक रिकॉर्ड बना देंगे। वे आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी 199 मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 41.52 की औसत से 4568 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.67 का रहा है। धोनी के नाम 23 अर्धशतक हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 197 मैच खेले हैं।