चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए जूझ रहा है। सीएसके को क्या पहली जीत आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में मिलेगी ये बड़ा सवाल है। आरसीबी की जिस तरह की टीम है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि सीएसके को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

सीएसके को प्लेइंग 11 में करने चाहिए दो बदलाव

चेन्नई को आईपीएल 2026 का अपना तीसरा लीग मैच बेंगलुरु में खेलना है और ऋतुराज गायकवाड़ को इस मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहिए इसके बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया। आकाश चोपड़ा का मानना है कि आरसीबी के खिलाफ होने वाले इस मैच में चेन्नई को अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव करने की जरूरत है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में सीएसके को प्लेइंग इलेवन से अंशुल कंबोज और प्रशांतवीर को बाहर कर देना चाहिए और उनकी जगह जेमी ओवर्टन और अकील हुसैन को मौका देना चाहिए। आकाश ने ये भी कहा कि सीएसके को आरसीबी के खिलाफ प्लेइंग 11 में चार ओवरसीज प्लेयर्स के साथ खेलना चाहिए और जेमी ओवर्टन को टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि आपको कम से कम तीन ओवरसीज प्लेयर्स के साथ खेलना चाहिए क्योंकि जब आप विदेशी खिलाड़ियों के साथ नहीं खेलेंगे तो फिर से कैसे काम करेगा। आप प्लेइंग इलेवन में जेमी ओवर्टन को जरूर शामिल करें और फिर अकील हुसैन के बारे में भी सोचें। मैं दो बदलाव की सलाह दूंगा जिसमें अंशुल कंबोज की जगह ओवर्टन को उतारें। तो वहीं प्रशांतवीर की जगह अकील हुसैन को मौका दें।

आकाश ने कहा कि विराट कोहली और फिल साल्ट के सामने अकील हुसैन से नई गेंद से गेंदबाजी करवाएं और यकीन मानें वो क्या ज्यादा प्रभावी होंगे। मुझे यकीन है कि अकील के लिए जगह होगी और आप चार ओवरसीजन प्लेयर्स साथ जाएं। आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा कि संजू सैमसन को सीएसके के लिए रन बनाने ही चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें

IPL में 19 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर; इशान और पंत के साथ वैभव बने नंबर 1

रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज