आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी और इस बार कौन सी टीम चैंपियन बनेगी इस पर सबकी निगाहें लगी होगी। आरसीबी इस वक्त डिफेंडिंग चैंपियन है और ये टीम पूरी कोशिश करेगी कि वो खिताब को अपने नाम बनाए रखे। आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था जिसमें कई टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा और अपने दल को और मजबूत बनाने की कोशिश की।
इस बार अगर खिताबी जीत के लिए सबसे बड़े दावेदारों की बात की जाए तो इसमें मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स जैसी टीमें सबसे आगे नजर आती हैं। हालांकि ये बता पाना मुश्किल है कि कौन टीम खिताब अपने नाम करेगी, लेकिन इस सीजन में कौन-कौन टीमें प्लेऑफ में पहुंचेगी इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने भविष्यवाणी की। अभिनव ने इन चार टीमों का चयन एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर किया।
आरसीबी, पंजाब, मुंबई और सीएसके पहुंचेंगी प्लेऑफ में
अभिनव मुकुंद ने प्लेऑफ के लिए जिन चार टीमों को दावेदार बताया उसमें उन्होंने पहले नंबर पर डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को पहले स्थान पर रखा। आरसीबी ने साल 2015 में चैंपियन बनने का गौरव इस लीग के इतिहास में 17 साल के बाद प्राप्त किया था। अभिनव ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सबसे बड़े दावेदार के रूप में दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को रखा जो पिछले सीजन में उप-विजेता रही थी।
आपीएल 2026 में प्लेऑफ के दावेदारी के लिए तीसरे स्थान पर अभिवन ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को रखा जो आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन क्वालिफायर 2 में उसे पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ के लिए अभिवन ने चौथे दावेदार के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का चयन किया। सीएसके के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था और ये टीम 10वें स्थान पर रही थी। हालांकि आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में इस टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है और ये टीम पहले से बेहतर लग रही है। संजू सैमसन भी इस टीम का अब हिस्सा हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर; सहवाग से आगे युवराज, रोहित शर्मा नंबर 1
