इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम सबसे ज्यादा प्लेऑफ मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड है। अगर प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच जीतने की बात करें तो भी यही दोनों टीमें टॉप 2 में हैं। मगर मौजूदा आईपीएल 2026 की प्लेऑफ में मौजूद आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद भी टॉप 5 में शामिल हैं। जबकि राजस्थान छठे और 5वां सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस 7वें स्थान पर है।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आगाज 26 मई मंगलवार से होगा। उससे पहले कई दिलचस्प रिकॉर्ड इस लीग के प्लेऑफ से जुड़े सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा रनों के मामले में सुरेश रैना और एमएस धोनी आगे हैं। वहीं टीमों के विनिंग रेट में भी सीएसके और एमआई का जलवा है। तीन बार की चैंपियन केकेआर भी इस लिस्ट के टॉप 5 में शामिल है।

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट

टीमकुल मैचजीतहार
चेन्नई सुपर किंग्स26179
मुंबई इंडियंस22148
कोलकाता नाइट राइडर्स15105
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु17710
सनराइजर्स हैदराबाद1468
राजस्थान रॉयल्स1156
गुजरात टाइटंस633
पंजाब किंग्स725
दिल्ली कैपिटल्स1129
डेक्कन चार्जर्स321
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स211

आरसीबी-हैदराबाद और राजस्थान में टक्कर

राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन के प्लेऑफ में जीत के साथ ओवरऑल रिकॉर्ड में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की जंग होगी। मौजूदा सीजन में आरसीबी की टीम क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस का सामना करने उतरेगी। जबकि एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। आईपीएल के 19 सीजन में 12 बार क्वालिफायर 1 की विजेता टीम चैंपियन बनी है। पिछले आठ सीजन में भी यह देखने को मिला है।

Qualifier 1: RCB की प्लेइंग 11 पर संशय, बारिश ने बढ़ाई चिंता; लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, पिच रिपोर्ट समेत सभी जानकारी

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का पहला क्वालिफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट समेत सभी जानकारी यहां उपलब्ध है:-