चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक कुछ अच्छा नहीं हुआ है। टीम के स्टार खिलाड़ियों की चोट और उसके बाद लगातार पहले तीन मुकाबलों में हार ने चिंता को और बढ़ा दिया था। अब सीएसके के लिए शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले एक अच्छी खबर आ रही है। डेवाल्ड ब्रेविस इस मुकाबले में वापसी के लिए तैयार हैं, वहीं एमएस धोनी पर भी बड़ा अपडेट मिल रहा है।
रेव स्पोर्ट्ज के मुताबिक डेवाल्ड ब्रेविस की दिल्ली के खिलाफ वापसी लगभग तय है और उन्हें फिट भी घोषित कर दिया गया है। ब्रेविस के बिना पिछले तीनों मैचों में टीम का बल्लेबाजी क्रम बेहद कमजोर नजर आया है। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका का यह बल्लेबाज वापसी करता है तो इससे येलो आर्मी को काफी ताकत मिलेगी। वहीं इस मैच से पहले नेट्स में डेवाल्ड ब्रेविस लगातार बल्लेबाजी करते और लंबे-लंबे हिट्स लगाते नजर आए।
एमएस धोनी की केकेआर के खिलाफ वापसी!
डेवाल्ड ब्रेविस जहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। वहीं एमएस धोनी इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, 44 वर्षीय एमएस धोनी पर अपडेट यह है कि वह 14 अप्रैल को चेपॉक में केकेआर के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। एमएस धोनी भी सीजन के पहले मैच से पूर्व ही इंजरी के कारण करीब 14 दिन के लिए बाहर हो गए थे। अब फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि जल्द थाला की टीम में वापसी होती नजर आ रही है।
वहीं पिछले मैच के दौरान सीएसके के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने भी कहा था कि ब्रेविस वापसी के लिए लगभग तैयार हैं। यानी अब सीएसके की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मजबूत नजर आ सकती है। हालांकि, टीम की गेंदबाजी भी अभी तक एक बड़ी समस्या रही है। मैट हेनरी और जेमी ओवरटन खास असर नहीं दिखा पाए हैं। जबकि स्पिन में नूर अहमद काफी महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में क्या लगातार तीन हार के बाद चेन्नई अपनी पहली जीत का स्वाद दिल्ली के खिलाफ चख पाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
मुकुल चौधरी ने मैच विनिंग पारी खेल बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में दूसरी बार किया कमाल
आईपीएल 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने केकेआर के खिलाफ आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं इस पारी में मुकुल चौधरी ने 7 छक्के लगाकर तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए। साथ ही लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
