चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में लगातार तीन मैच हार चुकी है। सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम लगातार इंजरी से जूझती नजर आई। एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती तीनों मैच नहीं खेल पाए। अब आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई के लिए अच्छी खबर आ रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक धोनी का अगले दो दिन में फिटनेस टेस्ट होगा और अगर इसे उन्होंने पास किया, तो वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।
रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच के बीच बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी अगले मैच में जहां तक वापसी करेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण पहले तीनों मैच से बाहर थे। वहीं एमएस धोनी को लेकर आई रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने भी अगर फिटनेस टेस्ट पास किया तो 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में वह नजर आएंगे।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने ट्रेनिंग के साथ-साथ बैटिंग सेशन में भी हिस्सा लिया था। मैच की शाम वह प्रैक्टिस पिचों पर भी बिना किसी दिक्कत के बल्लेबाजी करते दिखे थे। वहीं फ्रेंचाइजी उनको लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाह रही है। अगर ताजा रिपोर्ट के हिसाब से देखें तो इसके बहुत आसार हैं कि आगामी शनिवार को दिल्ली के खिलाफ माही येलो जर्सी में मैदान पर उतर सकते हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी लगभग पक्की
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी एक अच्छी खबर आई है। ब्रेविस भी पिछले तीनों मैच नहीं खेले थे। हालांकि, वह टीम के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु गए थे लेकिन मैच में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन अब कोच फ्लेमिंग ने गुड न्यूज दी है कि ब्रेविस अब जल्द वापसी कर सकते हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी पर फ्लेमिंग ने कहा,”हमें उम्मीद है कि वह (ब्रेविस) अगले मैच तक सही होंगे। हमारे पास पांच दिन का समय है अगले मैच से पहले। हम लगातार उनको लेकर बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले पांच दिन में सब हमारी प्लानिंग के अनुकूल ही होगा।” सीएसके के लिए ब्रेविस और धोनी की वापसी अगर होती है तो यह निश्चित ही लगातार तीन हार के बाद मरहम का काम करेगी।
RCB से हारकर भी CSK ने बनाया IPL में बड़ा रिकॉर्ड, 200 प्लस रन बनाकर बेंगलुरु को छोड़ा पीछे
आईपीएल 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया। इस हार के बावजूद सीएसके ने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में 251 रन के जवाब में सीएसके की टीम ने भी 207 रन बना लिए थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
