पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए आईपीएल 2026 सीजन अब तक तो अच्छा नहीं बीता है। इस टीम ने अपने पहले 3 मैच गंवा दिए हैं और टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले 3 मैचों में इस टीम की गेंदबाजी, बल्लेबाजी व फील्डिंग बेहद लचर दिखी है। बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे, गेंदबाजी पिट रहे हैं तो फील्डर अपना पूरा सौ फीसदी नहीं दे पा रहे हैं।
नूर अहमद हैं सीएसके के लिए सबसे बड़ी समस्या
सीएसके ने आईपीएल 2026 से ठीक पहले संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन पिछले 3 मुकाबलों में वो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर भी कई दिग्गज सवाल उठा रहे हैं। यानी इस टीम के लिए अभी कुछ भी अच्छा घटित नहीं हो रहा है। इन सारी बातों के बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया कि इस टीम के लिए इस वक्त सबसे बड़ी परेशानी कौन खिलाड़ी है।
इरफान पठान ने यूट्यूब चैनलपर कहा कि इस वक्त नूर अहमद सीएसके के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं। उन्होंने इस सीजन में लगभग 10 ओवर गेंदबाजी की है और 100 से ज्यादा रन दिए हैं और एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। मेरा मानना है कि वो अपने रन-अप एंगल को ठीक कर लें तो उसकी अलाइनमेंट बेहतर हो जाएगी और उसका हाथ जो एक तरफ झुक रहा है वो भी सीधा हो जाएगा।
इरफान ने नूर के बारे में कहा कि मैं उनकी गेंदबाजी से बहुत निराश हूं क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। उन्होंने पहले भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनकी इकानॉमी भी अच्छी रही है, लेकिन वो इस सीजन में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। एक अनुभवी गेंदबाज हाफ-वॉली गेंद नहीं फेंकता। अंशुल कंबोज ने विराट कोहली को क्रीज से बाहर निकलते देख एक बाउंसर फेंकी और उन्हें आउट कर दिया। वहीं मैट हेनरी ने विराट को क्रीज से बाहर निकलते देखने के बाद भी एक फुल-लेंथ गेंद फेंकी।
सरफराज का पावरप्ले में कमाल; रोहित, रैना समेत 8 खिलाड़ियों की कर ली बराबरी, वैभव 4 खिलाड़ियों के साथ नंबर 1
सरफराज खान ने आरसीबी के खिलाफ जमकर संघर्ष किया, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि सरफराज ने पावरप्ले के दौरान खास कमाल किया और रोहित, रहाणे, रैना जैसे दिग्गजों की बराबरी जरूर कर ली। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
