क्रिकेट की दुनिया में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिनमें एक खिलाड़ी के करियर के साथ दो देशों की कहानी भी जुड़ जाती है। मोइसेस हेनरिक्स उन्हीं में से एक हैं। पुर्तगाल के मदीना शहर में जन्में मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला।

मोइसेस हेनरिक्स आईपीएल में भी अपनी पहचान बनाई। अब वही मोइसेस हेनरिक्स पुर्तगाली क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगे। उनका लक्ष्य पुर्तगाल को पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कराना है।

मोइसेस हेनरिक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी हिस्सा ले चुके हैं। मोइसेस हेनरिक्स आईपीएल में पांच टीमों (पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स) के लिए खेले।

मोइसेस हेनरिक्स ने आईपीएल 2009 से 2021 के बीच 62 मैच में 27.77 के औसत और 126.90 के स्ट्राइक रेट से 1000 रन बनाए। इसमें उनके पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 74 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने 42 विकेट भी लिए।

पुर्तगाली क्रिकेट फेडरेशन ने मंगलवार 11 अगस्त 2026 को T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी के लिए टीम का ऐलान किया। फेडरेशन ने मोइसेस हेनरिक्स को टीम का कप्तान बनाया है। मोइसेस हेनरिक्स का जन्म मदीरा में हुआ। मदीरा पुर्तगाल की एक और राष्ट्रीय टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी घरेलू शहर है।

मोइसेस हेनरिक्स जब छोटे ही थे तभी उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था। मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टी20 इंटरनेशनल, 16 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेले हैं। मोइसेस हेनरिक्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वह टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था।

जून 2026 में मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल की टीम में शामिल होने का फैसला किया। इसके लिए जरूरी तीन साल का ‘कूल-ऑफ पीरियड’ (एक देश से दूसरे देश की टीम में जाने के लिए जरूरी समय) वह पहले ही पूरा कर चुके थे।

मोइसेस हेनरिक्स अभी पुर्तगाल की टीम में अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी दूसरे देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। हालांकि, टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें दूसरे देशों में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने का अनुभव है। इनमें साउथ अफ्रीका में जन्में क्रेग कैचोपा भी शामिल हैं।

क्रेग कैचोपा ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों जगह घरेलू क्रिकेट खेला है। सिराज उल्लाह खादेम बांग्लादेश में जन्में क्रिकेटर हैं। सिराज उल्लाह खादेम ने मुशफिकुर रहीम की कप्तानी में 2006 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला था। दिलचस्प यह है कि उसी टूर्नामेंट में मोइसेस हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे।

यूरोप सब रीजनल क्वालिफायर सी के लिए चुनी गई पुर्तगाली टीम

मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), क्रेग कैचोपा, एडवर्ड फ्लेमिंग, क्रिस्टोफर डी फ्रीटास, राहुलकुमार हाशु, सिराज उल्लाह खादेम, हरदीप खुट्टन, जेरेमी मार्टिंस, धवलकुमार नोरोतम (विकेटकीपर), जॉर्डन नेट्टो, कार्लोस नून्स, सेबेस्टियन डी ओलिवेरा, उपेन शंटू, कैमरन शेकलटन।

यूरोब सब रीजनल क्वालिफायर में दस टीमें

‘यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी’ फिनलैंड के दो वेन्यू (वंता और केरावा) पर दस टीमों के के बीच खेला जाएगा। इन दस टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की विजेता टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

फाइनल की विजेता टीम ‘यूरोप रीजनल क्वालिफायर’ के लिए क्वालिफाई करेगी। इसके बाद यूरोप रीजनल क्वालिफायर में वह ‘ग्लोबल क्वालिफायर’ में जगह बनाने के लिए स्कॉटलैंड, जर्सी और डेनमार्क के खिलाफ खेलेंगे। ‘ग्लोबल क्वालिफायर’ ही आखिर में यह तय करेगा कि कौन सी टीमें 2028 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगी।

मार्को यानसेन के जुड़वा भाई का साउथ अफ्रीकी टीम में चयन, IPL में मुंबई इंडियंस का रह चुके हैं हिस्सा

मार्को यानसेन के जुड़वां भाई डुआन यानसेन को नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सीमित ओवरों के दौरे के लिए पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। डुआन यानसेन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2023 में एक मैच खेले थे। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)