ZIM vs WI Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज का सामना जिम्बाब्वे के साथ हुआ। इस मैच में वेस्टइंडीज ने हेटमायर और पॉवेल की अर्धशतकीय पारी और फिर मोती के 4 विकेट हॉल की मदद से जिम्बाब्वे की टीम को 107 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। हेटमायर को उनकी 34 गेंदों पर 85 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 255 का टारगेट मिला। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 17.4 ओवर में 147 रन बनाए और सिकंदर रजा की टीम को हार मिली। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 254 रन बनाए थे जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी था। वहीं ये वेस्टइंडीज टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर रहा।
हेटमायर और पॉवेल ने लगाए अर्धशतक
वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग 9 रन बनाकर आउट हुए जबकि शाई होप ने 14 रन की पारी खेली। हेटमायर ने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 85 रन बनाकर आउट हो गए। पॉवेल ने 29 गेंदों पर लगाया अर्धशतक और उन्होंने 59 रन की पारी खेली। शेफर्ड ने 10 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। रदरफोर्ड 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि होल्डर ने 4 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजराबानी 2-2 विकेट लिए।
‘120 की रफ्तार वाले बॉलर से विरोधी टीम को कैसे डराओगे’, शोएब अख्तर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल
गुडाकेश मोती ने चटकाए 4 विकेट
मारुमनी ने 14 रन की पारी खेली जबकि बेनेट ने 5 रन बनाए। मायर्स ने 28 रन की पारी खेली जबकि बर्ल खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन की पारी खेली जबकि मुनयोंगा 14 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। ग्रीम क्रेमर और मुसेकीवा भी खाता नहीं खोल पाए। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अकील होसेन ने 3 सफलता हासिल की।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
Zimbabwe
147 (17.4)
West Indies
254/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 4 )
West Indies beat Zimbabwe by 107 runs
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी।
ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे को 107 रन से मिली हार
वेस्टइंडीज ने सुपर 8 के अपने पहलेे ही मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। वेस्टइंडीज की जीत में हेटमायर और पॉवेल की अर्धशतकीय पारी और फिर मोती के 4 विकेट हॉल का सबसे बड़ा योगदान रहा।
'120 की रफ्तार वाले बॉलर से विरोधी टीम को कैसे डराओगे', शोएब अख्तर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल
वेस्टइंडीज की टीम जीत से अब सिर्फ एक विकेट दूर है। जिम्बाब्वे के 9 विकेट गिर चुके हैं। 15 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन बन चुके हैं।
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को मिली 8वीं सफलता
वेस्टइंडीज को 8वीं सफलता जेसन होल्डर ने ग्रीम क्रेमर को आउट करके दिलाई जो खाता भी नहीं खोल पाए।
मोती ने अपना चौथा विकेट मुनयोंगा के रूप मे लिया। जिम्बाब्वे को 7वां विकेट गिरा। जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 7 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
ZIM vs WI Live Score: सिकंदर रजा आउट, मुसेकीवा नहीं खोल पाए खाता
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 27 रन पर आउट हो गए। इस टीम का 5वां विकेट गिर चुका है। वहीं मुसेकीवा डक पर आउट हो गए। 11वें ओवर में लगातार दो विकेट गिरे।
ZIM vs WI Live Score: 10 ओवर में बने 87 रन
जिम्बाब्वे ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 168 रन की जरूरत है।
जिम्बाब्वे की टीम का चौथा विकेट मायर्स के रूप में गिरा जिन्होंने 15 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इस टीम ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं।
'वो चले गए', कोहली का नाम सुन सहवाग ने दी तीखी प्रतिक्रिया; तिलक, सूर्यकुमार, शिवम दुबे, हार्दिक जैसे खिलाड़ियों को दी नसीहत
ZIM vs WI Live Score: 6 ओवर में बने 47 रन
जिम्बाब्वे की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज ने टीम पर अपनी पकड़ बना रखी है। जिम्बाब्वे के लिए जीतना मुश्किल है क्योंकि इस स्कोर तक पहुंचना मुश्किल है।
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को मिली दूसरी सफलता, बर्ल भी आउट
वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता ब्रायन बेनेट के रूप में मिला जो 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बर्ल डक पर आउट हो गए और जिम्बाब्वे ने तीसरा विकेट 20 रन पर ही गंवा दिया।
ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा
255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने तेज शुरुआत की, लेकिन पहले 2 ओवर में इस टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए। ओपनर मारुमनी 14 रन पर आउट हुए।
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने बनाए 254 रन
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में ये वेस्टइंडीज टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 255 रन बनाने हैं।
शेफर्ड ने कमाल की पारी खेली और 10 गेंदों पर 21 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं।
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
वेस्टइंडीज का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन हो चुका है। ये टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। जिम्बाब्वे के कप्तान का चोटिल होना इस टीम के लिए बड़ा झटका है।
ZIM vs WI Live Score: सिकंदर रजा मैदान से हुए बाहर
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को गेंदबाजी के दौरान पॉवेल के एक शॉट को रोकने के प्रयास में हाथ में चोट लग गई। इस घटना के बाद वो मैदान से बाहर चले गए। रजा की चोट काफी गंभीर कर लग रही है। वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं।
हेटमायर ने 34 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली और आउट हुए। वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा। भारत ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं।
ZIM vs WI Live Score: पॉवेल ने 29 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
रोवमैन पॉवेल ने 29 गेंदों पर लगाया अर्धशतक। ये उनका टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक रहा।
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के 150 रन पूरे
वेस्टइंडीज की टीम ने 150 रन सिर्फ 13 ओवर में पूरे कर लिए। अब तक इस टीम के 2 विकेट गिरे हैं। हेटमायर और पॉवेल के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 96 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ZIM vs WI Live Score: हेटमायर कर रहे हैं तेज बैटिंग
हेटमायर काफी तेज बैटिंग कर रहे हैं और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।
ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। हेटमायर 69 रन जबकि पॉवेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 25 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए हो चुकी है।
ZIM vs WI Live Update: हेटमायर ने 19 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
हेटमायर ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीज ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। हेटमायर फिलहाल 53 रन पर खेल रहे हैं।
एक हार, बदल गए सारे समीकरण: कहीं 2012 टी20 वर्ल्ड कप की कहानी दोहरा ना दे टीम इंडिया
वेस्टइंडीज की टीम ने अपना दूसरा विकेट शाई होप के रूप में गंवा दिया जिन्होंने 14 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।
ZIM vs WI Live Update: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा
वेस्टइंडीज का पहला विकेट ब्रैंडन किंग के रूप में गिरा जिन्होंने 9 रन बनाए। इस टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं।
दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 7/0
जिम्बाब्वे के लिए दूसरा ओवर ब्लेसिंग मुजरबानी (दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज) लेकर आए। दूसरी गेंद पर ब्रैंडन किंग ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर शाई होप ने एक रन लिया। चौथी गेंद डॉट रही। ब्रैंडन किंग ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही।
पावरप्ले में क्या 45 से ज्यादा रन बनाएगा वेस्टइंडीज?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज का पावरप्ले स्कोर क्रमशः 33/0, 55/3, 44/1, 48/2 रहा है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने T20 में होप को दो बार आउट किया है। उम्मीद है कि वेस्टइंडीज पहले 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लगभग 45 रन बनाएगा।
पहले ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4/0
वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की। पिच पर अच्छी-खासी हरी घास दिख रही है। रिचर्ड नगारावा जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर लेकर आए। ब्रैंडन किंग ने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर डॉट रही। चौथी गेंद पर होप ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। चौथी, पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर किंग ने लेग बाई से एक रन चुराया।
वेस्टइंडीज की भी थी गेंदबाजी करने की इच्छा
वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस हारने के बाद कहा, हम भी शायद पहले गेंदबाजी करते। (इस ग्राउंड पर अच्छी यादें होने पर यह बीती बात है, हमारा अच्छा इतिहास रहा है, लेकिन फिर भी, हमें उस दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। फिर से, इस राउंड में जाने से पहले हमारे पास अच्छा कॉन्फिडेंस है, लेकिन फिर भी, हमें उस दिन अच्छा खेलना होगा। एक बदलाव। रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है। रोस्टन चेज बाहर हैं।
ZIM vs WI Live Update: जिम्बाब्वे ने टॉस जीता
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
