वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की बात करें तो 2025 की उप-विजेता ऑस्ट्रेलिया और चैंपियन साउथ अफ्रीका शीर्ष पर कायम हैं। दोनों टीमों के बीच 9 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। शीर्ष पर कायम होने के बावजूद दोनों टीमें सीरीज को हल्के में नहीं ले सकतीं। खराब प्रदर्शन का असर रैंकिंग पर पड़ सकता है।

डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 10 में से 8 मैच जीतकर 80 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है।साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर 75 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 6 में से 4 मैच जीतकर 72.22 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश ने 6 मैच में 3 जीत दर्ज की है। उसका पीसीटी 55.56 है।

भारत पांचवें नंबर पर

भारत पांचवें नंबर पर 11 मैच में 5 जीत और 51.52 पीसीटी के साथ है। इंग्लैंड 16 मैच में 7 जीत और 38.54 पीसीटी के साथ छठे नंबर पर है। श्रीलंका 6 मैच में 1 जीत और 33.33 पीसीटी के साथ सातवें नंब पर है। वेस्टइंडीज 12 मैच में 2 जीत और 20.83 पीसीटी के साथ आठवें नंबर पर है। पाकिस्तान 9वें नंबर पर 9 मैच में 2 जीत और 4.63 पीसीटी के साथ है।

डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका

टीममैचजीतहारटाईड्रॉबेनतीजाअंकपीसीटी
ऑस्ट्रेलिया10820009680
साउथ अफ्रीका4310003675
न्यूजीलैंड6410105272.22
बांग्लादेश6320104055.56
भारत11540206851.52
इंग्लैंड16780107438.54
श्रीलंका6120302433.33
वेस्टइंडीज12280203020.83
पाकिस्तान92700054.63

14630 रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी का संन्यास

जीत रावल ने गुजरात से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में बसने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑकलैंड के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। जब रावल अहमदाबाद के विद्यानगर स्कूल के लिए खेलते थे तब वे पार्थिव पटेल के ओपनिंग पार्टनर हुआ करते थे। पूरी खबर पढ़ें।