Women’s T20 World Cup 2026 Points Table, Top-5 Batters and Bowlers: महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (14 जून) को भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर अभियान की शुरुआत की। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 68 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। दीप्ति शर्मा के पांच विकेट की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 17 ओवर में 106 पर आउट कर दिया। इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए भारतीय टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया पहले और बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान पांचवें और साउथ अफ्रीका छठे नंबर पर है। ग्रुप बी में इंग्लैंड शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड दूसरे और वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर है। श्रीलंका सबसे नीचे है। टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज शीर्ष पर हैं। उन्होंने 105 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की शेमाइन कैम्पबेले दूसरे और स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर हैं। स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड की एमी जोन्स पांचवें नंबर पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा के नाम हैं। उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की फ्रेया केम्प और वेस्टइंडीज की आलिया एलेन ने 4-4 विकेट लिए हैं। स्कॉटलैंड की क्रीस्टी गॉर्डन, कैथरीन फ्रेजर और ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयहरम ने 3-3 विकेट लिए हैं।

महिला क्रिकेट — ICC Tournament 2026
ICC Women’s T20 World Cup 2026
12 जून – 5 जुलाई 2026 · 33 T20s · 12 टीमें
105* सर्वोच्च स्कोर
Danni Wyatt-Hodge
5 सर्वाधिक विकेट
Deepti Sharma
2 Groups
A और B (6-6 टीमें)
Group A — अंक तालिका
# टीम P W L NR PTS NRR
1 Australia 1100 2+3.250
2 India 1100 2+3.200
3 Bangladesh 1100 2+0.407
4 Netherlands 1010 0-0.407
5 Pakistan 1010 0-3.200
6 South Africa 1010 0-3.250
हरे रंग की टीमें — शुरुआती मैच के बाद शीर्ष 2 स्थान पर
Group B — अंक तालिका
# टीम P W L NR PTS NRR
1 England 1100 2+4.350
2 Scotland 1100 2+2.000
3 West Indies 1100 2+0.118
4 New Zealand 1010 0-0.118
5 Ireland 1010 0-2.000
6 Sri Lanka 1010 0-4.350
हरे रंग की टीमें — शुरुआती मैच के बाद शीर्ष 2 स्थान पर
सर्वाधिक रन — टॉप 5 बल्लेबाज़
1
Danni Wyatt-Hodge ENG 1 मैच · HS: 105* (not out) · Avg: –
105रन
2
Shemaine Campbelle WI 1 मैच · HS: 90* (not out) · Avg: –
90रन
3
Smriti Mandhana IND 1 मैच · HS: 68 · Avg: 68.00
68रन
4
Kathryn Bryce SCO 1 मैच · HS: 60 · Avg: 60.00
60रन
5
Amy Jones ENG 1 मैच · HS: 53 · Avg: 53.00
53रन
सर्वाधिक विकेट — टॉप 5 गेंदबाज़
1
Deepti Sharma IND 1 मैच · 4 ओवर · Runs: 10 · Econ: 2.5
5विकेट
2
Freya Kemp ENG 1 मैच · 4 ओवर · Runs: 22 · Econ: 5.5
4विकेट
3
Aaliyah Alleyne WI 1 मैच · 4 ओवर · Runs: 27 · Econ: 6.75
4विकेट
4
Kirstie Gordon SCO 1 मैच · 4 ओवर · Runs: 16 · Econ: 4.0
3विकेट
5
Katherine Fraser SCO 1 मैच · 4 ओवर · Runs: 19 · Econ: 4.75
3विकेट

भारत का टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सर्वोच्च स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी के अलावा ऋचा घोष ने 200 के स्ट्राइक रेट से पारी खेलकर बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें