WI vs SA Super 8 Cricket Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का सबसे रोमांचक और अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। प्रोटियाज की इस जीत से भारत को फायदा हुआ है। अब भारत अगले दो मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में जा सकता है। (Ind vs Zim Live)
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज की शुरुआत लड़खड़ाई और 83 रन पर ही उसके 7 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड नाबाद 52 और जेसन होल्डर (49) ने टीम के लिए 89 रन जोड़े और स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 तक पहुंचाया। जवाब में साउथ अफ साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एडेन मार्कराम ने नाबाद 82 और रियान रिकल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
West Indies
176/8 (20.0)
South Africa
177/1 (16.1)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 7 )
South Africa beat West Indies by 9 wickets
वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत के बाद भारत की राह आसान, ये है सेमीफाइनल का गणित
साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से जीत, भारत को फायदा
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। 177 रन के लक्ष्य को प्रोटियाज टीम ने 16.1 ओवर में हासिल कर लिया और सिर्फ एक विकेट ही गंवाया। कप्तान एडेन मार्कराम ने नाबाद 82 और रियान रिकल्टन ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। अफ्रीका की इस जीत से भारत को फायदा मिला है। अब टीम इंडिया अगले दो मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।
जीत के करीब साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 के दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गई है। 30 गेंद पर प्रोटियाज को जीत के लिए 14 रन चाहिए हैं। कप्तान मार्कराम 77 और रियान रिकल्टन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रिकल्टन की अच्छी बल्लेबाजी, आसान जीत की ओर साउथ अफ्रीका
रियान रिकल्टन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और साउथ अफ्रीका का स्कोर 130 के पार पहुंच चुका है। एडेन मार्कराम भी अर्धशतक लगाकर क्रीज पर डटे हैं। अब जीत के लिए 42 गेंद पर प्रोटियाज को 41 रन चाहिए हैं। 13 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 136/1
मार्कराम का 27 गेंद पर पचासा, स्कोर 9 ओवर में 100 पार
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने 27 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। उनकी बेहतरीन पारी और डी कॉक के 47 रन की बदौलत 9 ओवर में अफ्रीका का स्कोर 104 रन हो गया है और एक विकेट है।
क्विंटन डी कॉक आउट, चेज को मिला विकेट
क्विंटन डी कॉक 24 गेंद पर 47 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। रोस्टन चेज ने उनका विकेट लिया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में ही 95 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम भी 47 रन पर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम 12 के रनरेट से कर रही बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका की टीम 12 के रन रेट से पहले 7 ओवर में खेली है। एडेन मार्कराम 46 और क्विंटन डी कॉक 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 85/0
क्विंटन डी कॉक ने भी पकड़ी रफ्तार
एडेन मार्कराम ने पहले 5 ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी की और उसके बाद अब क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने छठे ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। 6 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 69/0
साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत, 5 ओवर में स्कोर 50 पार
साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही है और कप्तान एडेन मार्कराम ने 20 गेंद पर 43 रन बना दिए हैं। 5 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 53 रन हो गया है।
WI vs SA: होल्डर-शेफर्ड बीच 89 रनों साझेदारी, 83 पर 7 विकेट गिरने के बाद 176 तक पहुंचा वेस्टइंडीज
एडेन मार्कराम की बेहतरीन बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने अच्छी शुरुआत टीम को दिलाई है। पहले 3 ओवर में टीम का स्कोर 31 रन हो गया है। मार्कराम 11 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं।
मार्कराम का चौके से खुला खाता
एडेन मार्कराम ने चौके से खाता खोला और क्विंटन डी कॉक ने भी पहले ओवर में चौका लगाया। मैथ्यू फोर्ड के पहले ओवर में साउथ अफ्रीका ने 11 रन बनाए।
वेस्टइंडीज का स्कोर 20 ओवर में 176/8
वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। 83 रन पर 7 विकेट हो गए थे और उसके बाद जेसन होल्डर-रोमारियो शेफर्ड ने 89 रन जोड़कर टीम का स्कोर 170 पार पहुंचाया है। शेफर्ड ने 37 गेंद पर नाबाद 52 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं जेसन होल्डर ने 31 गेंद पर 49 रन बनाए।
वेस्टइंडीज का स्कोर 150 पार
वेस्टइंडीज का स्कोर 18वें ओवर में 150 के पार पहुंच गया है। जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को 83 रन पर 7 विकेट से आगे बढ़ाया। होल्डर 43 और शेफर्ड 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का IPL से पहले तूफान: अर्जुन तेंदुलकर ने भी ठोका पचासा, छक्का लगाकर टीम को दिलाई शानदार जीत
होल्डर और शेफर्ड डटे, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 पार
वेस्टइंडीज का स्कोर 83 रन पर 7 विकेट होने के बाद अब 100 के पार पहुंच चुका है। जेसन होल्डर 23 और रोमारियो शेफर्ड 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं और कुछ हद तक पारी को संभाला है। 14 ओवर में विंडीज का स्कोर 109/7
'शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर की जरूरत नहीं', जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कैफ का बयान, संजू को टीम में शामिल करने को कहा
मैथ्यू फोर्ड भी आउट, वेस्टइंडीज का 7वां विकेट गिरा
वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद मुश्किल में नजर आ रही है। 83 रन पर 7वां झटका कैरेबियाई टीम को लगा है। मैथ्यू फोर्ड 11 रन बनाकर आउट हुए और कॉर्बिन बॉश को दूसरी सफलता मिली।
वेस्टइंडीज का छठा विकेट, रोवमेन पॉवेल भी आउट
वेस्टइंडीज ने 71 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। रोवमेन पॉवेल को आउट कर लुंगी एनगिडी ने अपनी तीसरी सफलता हासिल की। वहीं कगिसो रबाडा 2 और कॉर्बिन बॉश 1 विकेट ले चुके हैं।
आधी विंडीज टीम आउट, बॉश ने रदरफोर्ड को भेजा पवेलियन
वेस्टइंडीज की आधी टीम 60 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। कॉर्बिन बॉश ने आते ही अपने पहले ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड का विकेट झटका।
पॉवरप्ले खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 52/4
वेस्टइंडीज की शुरुआत तेज हुई लेकिन तीसरे ओवर के बाद रबाडा और एनगिडी ने साउथ अफ्रीका की वापसी करवा दी। पॉवरप्ले के 6 ओवर में टीम ने 4 विकेट पर 52 रन बनाए हैं।
Ranji Trophy Final: आकिब ने किया बल्लेबाजों की नाक में दम; केएल राहुल नहीं समझ पाए बॉल, करुण नायर 0 पर क्लीन बोल्ड
रोस्टन चेज क्लीन बोल्ड, एनगिडी का दूसरा विकेट
वेस्टइंडीज ने 43 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। लुंगी एनगिडी ने रोस्टन चेज को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी ओवर में ब्रेंडन किंग को भी उन्होंने पवेलियन भेजा था। वेस्टइंडीज का स्कोर 43/4
ब्रेंडन किंग आउट, वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट
वेस्टइंडीज ने अपना तीसरा विकेट भी चौथे ओवर में ही गंवा दिया है। कगिसो रबाडा की दो सफलता के बाद लुंगी एनगिडी ने ब्रेंडन किंग को पवेलियन भेजा। वेस्टइंडीज का स्कोर 41/3
वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट, हेटमायर भी आउट
शिमरोन हेटमायर का पहली गेंद पर 0 पर कैच छूटा। उसके बाद 2 के स्कोर पर वह पवेलियन लौट गए। कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दिए। हेटमायर का विकेट अफ्रीका के लिए बड़ी सफलता साबित होगी। वेस्टइंडीज का स्कोर 31/2
वेस्टइंडीज का पहला विकेट, होप बने रबाडा का शिकार
वेस्टइंडीज के कप्तान शाय होप ने पहले ओवर में बेहतरीन आगाज किया था। वह 6 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पारी के तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया। विंडीज का स्कोर 29/1
मार्को यान्सेन के ओवर में 3 चौके
वेस्टइंडीज की शुरुआत धुआंधार हुई है और मार्को यान्सेन का भी दूसरा ओवर पिटा है। इस ओवर में ब्रेंडन किंग ने तीन चौके लगाए। दो ओवर में विंडीज का स्कोर 29 रन हो गया है। पहले ओवर में केशव ने 17 रन दिए थे।
केशव महाराज ने पहले ओवर में दिए 17 रन
वेस्टइंडीज के कप्तान शाय होप ने बड़े मैच में तूफानी शुरुआत की और पहले ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर बेहतरीन आगाज किया। केशव महाराज के ओवर में 17 रन बने। पहले ओवर के बाद स्कोर 17/0
वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज के ओपनर्स ब्रेंडन किंग और शाय होप ने पारी की शुरुआत कर दी है। होप ने छक्के से खाता खोला और किंग ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
