DC vs MI, IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया
DC vs MI, VIVO IPL 2019 Highlights: इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।

DC vs MI, VIVO IPL 2019 Highlights:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12 संस्करण का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 40 रनों से हरा दिया। मुंबई के लिए मैच के हीरो राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पांड्या की नाबाद 37, हार्दिक पांड्या (32) और क्विंटन डी कॉक (35) की शानदार पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही शिखर धवन और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 48 रन बनाए। लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 129 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। धवन ने 22 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। मुंबई के लिए राहुल चाहर ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो और क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट चटकाए।
इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी।
Highlights
दिल्ली ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रिस मोर्रिस (0) और अक्षर पटेल (6) रन बना कर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीतने के लिए 36 गेंदों में 93 रन चाहिए।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लड़खड़ाई। दिल्ली ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (7) और अक्षर पटेल, (3) रन बना कर खेल रहे हैं।
दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, कॉलिन मुनरो 3 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दिल्ली का पहला विकेट गिरा, शानदार बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन राहुल चाहर की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। धवन ने 22 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए।
पंत और धवन की शानदार बल्लेबाजी। दिल्ली कैपिटल्स ने तेज शुरुआत करते हुए 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (12) और शिखर धवन (30) रन बना कर खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (9) और शिखर धवन (19) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 168 रन बनाए। मुंबई इंडियन्स की ओर से कृणाल पंड्या ने नाबाद 37, क्विंटन डी कॉक ने 35 और हार्दिक पंड्या ने 32 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कागिसो रबादा ने दो विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या (15) और क्रुणाल पांड्या (25) रन बना कर खेल रहे हैं। दोनों भाईयों ने पांचवे विकेट के लिए जोड़े 30 रन।
मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या (1) और क्रुणाल पांड्या (14) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (24) और क्रुणाल पांड्या (7) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 84रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (14) और क्रुणाल पांड्या (1) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (3) और क्विंटन डी कॉक (33) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा, बैन कटिंग्स मात्र 2 रन बनाकर अक्षर पटेल पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए
अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर के 150 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज।
मुंबई इंडियंस की शानदार शुरुआत। पावरप्ले में बिना कोई विकेट के नुकसान पर बनाए 57 रन। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा (30) और क्विंटन डी कॉक (25) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत पहले 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए बनाए 32 रन। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा (15) और क्विंटन डी कॉक (16) रन बना कर खेल रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा (8) और क्विंटन डी कॉक (3) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने दो बदलाव किये हैं। ईशान किशन को बाहर कर बैन कटिंग्स को मौका दिया है और जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर कर जयंत यादव को मौका मिला है।