टी10 क्रिकेट लीग-2017 लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस सीजन 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे। पहले दो दिनों में 6 मुकाबले हो चुके हैं। वहीं टी10 लीग में शनिवार (16 दिसंबर) को कुल मिलाकर चार मुकाबले खेले जा रहे हैं। बता दें कि पहला मैच पख्तून और बंगाल टाइगर्स के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स ने 126 रन बनाए। जवाब में पख्तून ने आखिरी ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मुकाबला श्रीलंका टीम और केरला किंग्स के बीच हुआ, जिसमें केरला ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मुकाबला पंजाबी लेजेंड्स और मराठा अरेबियंस के बीच हुआ। इस मैच में मराठा अरेबियंस ने 14 रन से जीत दर्ज की। प्लेऑफ में बंगाल टाइगर्स और श्रीलंका की टीमों के बीच मुकाबला जारी है।
यहां पढ़े T10 Cricket League 2017 Update:
पांच ओवर्स के बाद बंगाल टाइगर्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर
10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 104 रन चार विकेट के नुकसान के
3 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 36 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के
–बंगाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं…
टीम श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), शेहान जयसूर्या, दिलशान मुनावीरा, रामथ रामबुवेल, भानुका राजपक्षे, वनिदु हसरंगा, एंजेलो परेरा, तिकशा डी सिल्वा, विश्व फर्नांडो, सचित्रा सेनानायके, शेहान मदुष्का, लाहिरू मदुष्का, कसुन मदुष्का, एंजेलो परेरा, किथुरुवान विथानाज, अलंकार अशांका
बंगाल टाइगर्स: सरफराज अहमद (आइकन प्लेयर), मोहम्मद नवाज, रुमान रईस, अनवर अली, हसन खान, मुस्तफ़ीजुर रहमान, सुनील नरेन, डैरेन सैमी, डैरेन ब्रावो, जॉन्सन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, टॉम कोहलर-कडमोरे, कैमरन डेल्पोर्ट, मोहम्मद नाविद, रमीज शहजाद , नबेल बेग
-अगला और आज का आखिरी मुकाबला बंगाल टाइगर्स और टीम श्रीलंका के बीच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने जा रहा है। ये मुकाबला प्लेऑफ का है।
–पंजाबी लेजेंड्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार है। गेंद जहूर के हाथों में है। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर रोंची रन आउट। रोंची 41 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फहीम अशरफ आए। अगली डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद पर ब्रैथवेटे ने चौका, जबकि आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। पंजाबी लेजेंड्स मुकाबला 14 रन से हारी मगर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश से कर लिया है।
-शोएब मलिक को ड्वेन ब्रावो ने नौवें ओवर में आउट कर पवेलियन भेज दिया है। पंजाब को दूसरा झटका लगए चुका है। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में कार्लोस ब्रैथवेट आए।
-मोहम्मद आमिर पारी का 8वां ओवर डालते हुए। फ्री हिट पर ल्यूक रोंची कोई रन नहीं ले सके। इस ओवर से महज 6 रन बने। रोंची ने अर्धशतक पूरा किया। पंजाबी लेजेंड्स को 12 गेंदों में जीत के लिए 39 रन की जरूरत है।
–पारी का छठा ओवर ब्रावो के हाथों में है। ल्यूक रोंची अपने अर्धशतक से महज 6 रन पीछे हैं। पहली दो गेंदों पर शोएब मलिक ने चौका लगाया। तीसरी बॉल पर सिंगल। इस ओवर से 13 रन पंजाब ने अपने खाते में जोड़े। स्कोर- 73/1
-चौथे ओवर में ल्यूक रोंची ने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। पंजाबी लेजेंड्स का स्कोर इस वक्त छलांगे मार रहा है। रोंची 15 गेंदों में 38 रन बना चुके हैं। वहीं मलिक 4 रन बना चुके हें।
–2.2 ओवर में इमाद वसीम ने उमर अकमल का कैच लपका। उमर अकमल आमिर की गेंद पर महज 3 रन बना आउट हुए। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में शोएब मलिक आ चुके हैं। स्कोर- 25/1
-पंजाबी लेजेंड्स ने दूसरे ओवर में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए। इस टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 107 रन की दरकार है। ल्यूक रोंची 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
–पहले ओवर में पंजाब ने बगैर किसी विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। उमर अकमल 3, जबकि ल्यूक रोंची 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अतिरिक्त के रूप में 4 रन खाते में जुड़ चुके हैं।
-पंजाबी लेजेंड्स की ओर से उमर अकमल और ल्यूक रोंची बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे हैं। वहीं इमाद वसीम को पहला ओवर सौंपा गया है।पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ पंजाबी लेजेंड्स का खाता खुला।
–मराठा अरेबियंस ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। पंजाबी लेजेंड्स का इस विशाल टारगेट को हासिल करना आसान नहीं होगा।
-मराठा अरेबियंस 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना चुके हैं। पारी समाप्त होने में 11 गेंदें शेष हैं। ये इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर हो सकता है।
-मराठा अरेबियंस ने 6.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। मराठा शानदार बल्लेबाजी करता हुआ। रॉसो 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
–बारिश रुक चुकी है। खिलाड़ी फिर से मैदान पर आ चुके हैं। मराठा की ओर से स्टेंकजाई 21, जबकि रॉसो 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने 3.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं।
-मराठा ने 2.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं। इसी बीच बारिश फिर से शुरू हो चुकी है।
–मराठा अरेबियंस को पहले ही ओवर में झटका लग चुका है। रॉसो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मगर चौथी ही गेंद पर कामरान अकमल भी कैच आउट। मराठा को 8 रन पर 2 झटके लग चुके हैं।
-मराठा अरेबियंस की ओर से कामरान अकमल और एलेक्स हेल्स सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं पहला ओवर फहीम अशरफ डाल रहे हैं।
–पंजाबी लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं…
मराठा अरेबियंस: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), मोहम्मद आमिर, मोहम्मद शमी, इमाद वसीम, कामरान अकमल, एलेक्स हेल्स, रॉस व्हाइटली, लेंडल सिमंस, रीली रोसॉउ, हार्डस विल्जोएन, कृष्मार संतोकी, ड्वेन ब्रावो, रेओलोफ वान डेर मेरवे, शैमान अनवर, जहूर खान
पंजाबी लेजेंड्स: शोएब मलिक (कप्तान), हसन अली, उमर अकमल, मिस्बाह उल हक, फहीम अशरफ, उसामा मीर, अब्दुल रज्जाक, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, कार्लोस ब्राथवेट, रंगना हेराथ, ल्यूक रोंची, डवलट ज़ेडारन, शाहिद असदुल्ला, गुलाम
-आज का तीसरा मैच पंजाबी लीजेंड्स और मराठा अरेबियंस के बीच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने जा रहा है। इसके बाद आखिरी दो टीमों के बीच प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे।
–केरला जीत के बेहद करीब आ चुकी है। टीम ने 6.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत केरला ने मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है।
-बारिश के बाद फिर से मुकाबला शुरू हो चुका है। केरला किंग्स को 30 गेंदों में 45 रन की दरकार है।
–केरला ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। मैच बारिश के चलते रुक चुका है। फिलहाल ग्राउंड्समैन मैदान सुखाने में लगे हुए हैं। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं।
-केरला किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। टीम को 74 रन की दरकार है।
–पहले ओर में केरला किंग्स ने बगैर किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। स्ट्रीलिंग 0, जबकि वॉल्टन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसी बीच 1.1 ओवर में स्ट्रीलिंग चांडीमल के हाथों कैच आउट हुए। श्रीलंका को पहला झटका लग चुका है। इयोन मोर्गन मैदान पर आ चुके हैं।
-केरला किंग्स की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में और चाड्विक वॉल्टन और पॉल स्ट्रीलिंग मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं श्रीलंका की ओर से विश्व फर्नांडो को पहला ओवर सौंपा गया है।
–श्रीलंका ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। आखिरी ओवर में 3 छक्कों की मदद से कुल 21 रन बने। केरला को मैच जीतने के लिए अपनी शुरुआत सधी हुई रखनी होगी।
-टीम श्रीलंका ने 7वें ओवर में पोलार्ड के ओवर में तीन छक्के लगाए। टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं।
– सोहेल तनवीर के पहले ओवर से 8 रन आए। टीम श्रीलंका के लिए दिनेश चांदीमल और दिलशन मुनावीरा ओपनिंग करने आए हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगा। दूसरा ओवर वहाब रियाज फेंकेंगे।
– पख्तून और बंगाल टाइगर्स के बीच मैच में शाहिद अफरीदी को बेस्ट गेंदबाज और डेविड मिलर को बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड मिला। मिलर को ही गेम का बेस्ट फील्डर चुना गया। बियांड बाउंड्रीज का अवार्ड भी मिलर के नाम हुआ। फखर जमां को ‘एनर्जेटिक प्लेयर’ का अवार्ड मिला। लायम डॉसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
– टीम श्रीलंका और केरला किंग्स के बीच कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होगा। लाइव अपडेट्स के लिए साथ बने रहिए।
– आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर पख्तून ने बंगाल टाइगर्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच हारते ही बंगाल के कप्तान सरफराज ने स्टंप पर हाथ मारकर उन्हें बिखेर दिया।
– नौवें ओवर में फखर जमां ने दो छक्के लगाकर पख्तून को गेम में ला दिया है। हालांकि उसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए। टीम को अब 7 गेंद में 21 रन चाहिए। 8 ओवर खत्म होने तक पख्तून की टीम ने बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन। 7वे ओवर की पांचवी गेंद पर शाहिद अफरीदी बोल्ड हो गए। उनकी जगह क्रीज पर ड्वेन स्मिथ आए।
– छठे ओवर की पहली गेंद पर अफरीदी ने 6 रन बटोरे। दूसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर हवाई शॉट खेलकर सिंगल। तीसरी गेंद पर भी सिंगल। चौथी गेंद मिसफील्ड हुई तो चार रन मिले। पांचवी गेंद पर दो रन।
– पांचवां ओवर करने आए जहीर खान। शहजाद का साथ देने आए हैं शाहिद अफरीदी। पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन आया। तीसरी गेंद पर शहजाद ने कैच उठा दिया और बाउंड्री पर डेविड मिलर ने आसानी से गेंद पकड़ ली। अहमद शहजाद ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। अब स्ट्रैटेजिक टाइम आउट ले लिया गया है।
– नावेद तीसरा ओवर करने आए हैं। एक वाइड के बाद पहली गेंद पर एक रन बना। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर शहजाद ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर शहजार ने चौका लगाया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं, आखिरी पर सिंगल।
– दूसरा ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगा। चौथी गेंद पर ब्रॉवो ने शानदार फील्डिंग की। पांचवी गेंद पर शहजाद ने छक्का लगाया। लैंगर के ओवर की आखिरी गेंद पर चार रन आए। 2 ओवर के बाद स्कोर 18-0
– पख्तून की तरफ से तमीम इकबाल और अहमद शहजाद 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। बंगाल टाइगर्स की ओर से आमिर यामीन गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। आमिर की पहली गेंद स्विंग होकर बाहर निकली मगर अंपायर ने वाइड नहीं दी। दूसरी गेंद पर तमीम ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर शहजाद ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पांचवी गेंद फुल-टॉस थी मगर बल्लेबाज मिस कर गए। आखिरी गेंद पर भी सिंगल आया।
– आखिरी ओवर करने सोहेल आए हैं और उनकी पहली ही गेंद पर ब्रॉवो ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर इनसाइड एज लगा और गेंद विकेटों के पीछे से चार रन के लिए चली गई। तीसरी गेंद पर एक सिंगल आया। चौथी गेंद मिलर के पैरों के बीच से निकल गई। पांचवी गेंद को मिलर ने स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। आखिरी गेंद पर भी मिलर ने 6 रन बटोरे। बंगाल टाइगर्स ने 10 ओवर में 126 रन बनाए। मिलर ने 26 गेंदों में 68 रन बनाए।
– मोहम्मद इरफान अपना दूसरा और पारी का 8वां ओवर करने आए हैं। पहली गेंद पर डेविड मिलर ने स्क्वायर लेग क्षेत्र में चौका लगाया। दूसरी गेंद भी उसी क्षेत्र में खेली गई मगर डॉसन ने गेंद सीमारेखा के पार जाने से रोक ली। मिलर ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर मिलर ने मिड-ऑन पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद बाउंसर थी, उसपर ग्लव्स लगाकर मिलर ने चार रन बटोर लिए। पांचवी गेंद पर डेविड मिलर ने फिर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन आया।
– सोहेल तनवीर बंगाल टाइगर्स की पारी के लिए सातवां ओवर फेंक रहे हैं। पहली चार गेंदों पर सिंगल आया। पांचवी गेंद को मिलर ने गेंदबाज के सिर से ऊपर छक्के लिए भेज दिया। गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। आखिरी गेंद पर सिंगल आया।
– पख्तून्स की ओर से छठा ओवर करने इमरान खान जूनियर आए हैं। पहली गेंद पर सिर्फ 1 रन बना। दूसरी गेंद लेग साइड पर थी, डॉट बॉल रही। तीसरी और चौथी गेंद पर सिंगल आया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर सिंगल आया।
– उमर गुल अपना दूसरा ओवर करने आए हैं। क्रीज पर मिलर और ब्रॉवो मौजूद हैं। पहली 4 गेंदों पर चार सिंगल आए। पांचवी गेंद पर मिलर ने कवर्स के ऊपर से छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन आया।
– पख्तून्स की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी चौथा ओवर करने आए हैं। उन्होंने पहले मैच में हैट्रिक ली थी। पहली गेंद पर कीपर ने स्टंपिंग की अपील की, मगर रिप्ले के बाद थर्ड अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफरीदी ने ओवर की चौथी गेंद पर जोनाथन चार्ल्स को चलता किया। सीधी रहती गेंद पर चार्ल्स एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 12 गेंद में 28 रन बनाए। डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए हैं। अफरीदी की चौथी गेंद को उन्होंने डिफेंड किया और पांचवी पर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। 4 ओवर के बाद बंगाल टाइगर्स का स्कोर 41-0
– पहली गेंद यॉर्कर, पुश करके सिंगल लेने की कोशिश। इरफान के हाथ में गेंद नहीं आई मगर थर्ड अंपायर तक बात पहुंच गई क्योंकि इरफान रन ले रहे नॉन-स्ट्राइकर से टकरा गए थे। हालांकि थर्ड अंपायर ने नॉट-आउट दिया। शुरुआती तीन गेंदों पर बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं खेल सके। दूसरी गेंद पर दो रन बने। तीसरी गेंद फुलटॉस थी मगर फॉलो-थ्रू में इरफान ने रोक ली। चौथी गेंद पर एक सिंगल। पांचवी गेंद पर स्ट्राइक पाए जोनाथन चार्ल्स ने इरफान गेंद को आते ही छक्का जड़ दिया। स्कोर 9-0
– मैच शुरू हो गया है। क्रीज पर बंगाल के सलामी बल्लेबाज कैमरन डेलपोर्ट और जोनाथन चार्ल्स मौजूद हैं। पख्तून्स की ओर से मोहम्मद इरफान गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
– पख्तून्स के कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लीग में अभी तक टीमें लक्ष्य का पीछा करने को आतुर नजर आई हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे फॉर्मेट में लक्ष्य का पता होने पर पारी को उसी गति से बढ़ाना आसान रहता है।