भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच जीतते हुए अभियान की विजयी शुरुआत की है। अब टीम इंडिया को 12 फरवरी को अपना दूसरा मैच दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इससे पहले रविवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी और पूरा स्टाफ दिल्ली पहुंचा। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया।
भारतीय टीम के सभी सदस्य हेड कोच गौतम गंभीर के घर पहुंचे और गंभीर ने अपनी पत्नी नताशा व दोनों बेटियों के साथ बाहर खड़े होकर सभी का स्वागत किया। इस शानदार वेलकम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में सभी खिलाड़ियों और टीम के एक-एक सदस्य का गंभीर और नताशा स्वागत करते दिख रहे हैं।
देखें भारतीय टीम के गंभीर के घर पर स्वागत का वीडियो
दिल्ली में दिखेगा टीम इंडिया का जलवा
भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूएसए के खिलाफ कुछ लड़खड़ाई थी। फैंस को पहले मुकाबले में मुंबई के मैदान पर धूम-धड़ाका नहीं दिख पाया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की पारी खेली थी और फिर गेंदबाजों की दम पर भारतीय टीम ने 29 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया इस जीत के बाद ग्रुप ए में टॉप पर आ गई। इस ग्रुप में पाकिस्तान पहली जीत के बाद दूसरे स्थान पर है।
भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसए मौजूद है। टीम इंडिया अब 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ उतरेगी। उसके बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना है जिस पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं 18 फरवरी को टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरेगी।
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच पर नहीं लगा फुलस्टॉप, PCB और ICC के अधिकारी करेंगे मुलाकात
सूर्यकुमार यादव नहीं किसे मिला यूएसए को हराने के बाद इनाम, टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंजा
