टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन यानी गुरुवार (12 फरवरी 2026) को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे बड़ा मैच छठे दिन होगा भारत बनाम नामीबिया का। टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। अभी तक इस टूर्नामेंट के कुल 15 मुकाबले हो चुके हैं।
टूर्नामेंट के पांचवें दिन साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसका नतीजा डबल सुपर ओवर से निकला। अब छठे दिन नेपाल की टीम भी मैदान पर उतरेगी जिसका सामना इटली से होगा। नेपाल ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जरूर नहीं जीता था लेकिन सभी का दिल जरूर जीता था। दिन का पहला मैच श्रीलंका और ओमान के बीच खेला जाएगा।
छठे दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल
- 16वां मैच: श्रीलंका बनाम ओमान, ग्रुप बी (पल्लेकेले- सुबह 11 बजे से)
- 17वां मैच: नेपाल बनाम इटली, ग्रुप सी (मुंबई- दोपहर 3 बजे से)
- 18वां मैच: भारत बनाम नामीबिया, ग्रुप ए (दिल्ली- शाम 7 बजे से)
(नोट: भारतीय समयानुसार ही सभी मैचों का टाइम बताया गया है)
T20 World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-
- कितने बजे होगा छठे दिन होने वाले सभी मुकाबलों का टॉस?
- आपको बता दें कि सभी मैचों के लिए ऊपर बताए गए टाइम से आधे घंटे पहले टॉस होगा। जैसे पहले मैच का टॉस सुबह 10.30 बजे होगा, दूसरे का दोपहर 2.30 बजे और तीसरे मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
- कहां देख पाएंगे छठे दिन होने वाले तीनों मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट?
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन होने वाले सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टा स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
- कहां देख पाएंगे छठे दिन होने वाले तीनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन होने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं
संजू-इशान ओपनर, अभिषेक आउट; नामीबिया के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव
अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20 दिन में ही हुआ ध्वस्त, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास
T20 WC के बीच बदली ICC रैंकिंग: पाकिस्तानी खिलाड़ी से छिना नंबर 1 का ताज, अभिषेक शर्मा की कुर्सी पर बढ़ा खतरा
