टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में इटली की टीम अपना वर्ल्ड कप डेब्यू करती दिखेगी। वहीं दिन के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम अपना सफर शुरू करेगी। दिन के अंतिम मैच में पिछले सीजन की रनर अप साउथ अफ्रीका अपना अभियान शुरू करने उतरेगी।
अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर ग्रुप की अंकतालिका अपडेट होने लगी है। वहीं तीसरे दिन छह अलग-अलग टीमें अपना अभियान शुरू करेंगी। अभी तक 12 टीमें अपना अभियान शुरू कर चुकी हैं। यानी चौथे दिन तक सभी टीमें अपना कम से कम एक-एक मैच खेल लेंगी।
तीसरे दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल
- 7वां मैच: स्कॉटलैंड बनाम इटली, ग्रुप सी (कोलकाता, ईडेन गार्डेन्स- सुबह 11 बजे से)
- 8वां मैच: जिम्बाब्वे बनाम ओमान, ग्रुप बी (कोलंबो- दोपहर 3 बजे से)
- 9वां मैच: साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, ग्रुप डी (अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम- शाम 7 बजे से)
(नोट: भारतीय समयानुसार ही सभी मैचों का टाइम बताया गया है)
T20 World Cup 2026 के तीसरे दिन खेले जाने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-
- कितने बजे होगा सभी मुकाबलों का टॉस?
- आपको बता दें कि सभी मैचों के लिए ऊपर बताए गए टाइम से आधे घंटे पहले टॉस होगा। जैसे पहले मैच का टॉस सुबह 10.30 बजे होगा, दूसरे का दोपहर 2.30 बजे और तीसरे मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
- कहां देख पाएंगे तीनों मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट?
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन होने वाले सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टा स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
- कहां देख पाएंगे तीनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन होने वाले सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-
नेपाल ने इंग्लैंड को डराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होते-होते बचा बड़ा उलटफेर
न्यूजीलैंड का T20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड चेज, अफगानिस्तान को पहली बार मिली इस तरह हार
T20 World Cup 2026: भारत नंबर 1, सूर्या टॉप पर; दूसरे दिन के बाद अंकतालिका, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
