आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना सीजन की अब तक की अजेय टीम राजस्थान रॉयल्स से हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया। 217 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को 4-4 विकेट मिले। जबकि ईशान मलिंगा ने दो विकेट अपने नाम किए। लगातार चार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन पहली हार है। इस मैच की में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Sunrisers Hyderabad 
216/6 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
159 (19.0)

Match Ended ( Day – Match 21 )
Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 57 runs

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का लक्ष्य दिया है। पहले खेलते हुए होम टीम हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए। इशान किशन ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। वहीं तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला।

वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड T20I दौरे के लिए चयन लगभग तय, बनेंगे भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। चयनकर्ता उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में मौका दे सकते हैं। वह भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट बनने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Live Updates
00:22 (IST) 14 Apr 2026

पिता करते थे मजदूरी, मां ने गहने बेच कर दिलाए जूते: कौन हैं बिहार के साकिब हुसैन? SRH के लिए किया यादगार IPL डेब्यू

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे के अलावा एक और स्टार गेंदबाज ने राजस्थान के खिलाफ डेब्यू किया। इस खिलाड़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए। उनका नाम है साकिब हुसैन जो बिहार से आते हैं। इस खिलाड़ी को पहले केकेआर ने भी खरीदा था। ...और पढ़ें
23:44 (IST) 13 Apr 2026

प्रफुल्ल हिंगे बने प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल डेब्यू में 4 ओवर फेंक 34 रन देकर 4 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले ओवर में ही तीन खिलाड़ियों को डक पर आउट कर उन्होंने राजस्थान की कमर तोड़ दी थी।

23:36 (IST) 13 Apr 2026

IPL 2026 Points Table: SRH-राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका, वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

IPL 2026 Points Table, Top 5 Orange Cap and Purple Cap List After SRH vs RR 21st Match: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को लगातार चार जीत के बाद पहली हार मिली। अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद ने छलांग लगाई। वहीं वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छिन गई। ...यहां पढ़ें
23:20 (IST) 13 Apr 2026

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया। 216 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को 4-4 विकेट मिले। जबकि ईशान मलिंगा ने दो विकेट अपने नाम किए। लगातार चार जीत के बाद राजस्थान की यह इस सीजन पहली हार है।

23:08 (IST) 13 Apr 2026

हुसैन का चौथा विकेट, बिश्नोई डक पर आउट

साकिब हुसैन ने अपना चौथा विकेट लिया और रवि बिश्नोई भी डक पर पवेलियन लौटे। राजस्थान का 9वां विकेट 140 पर गिरा।

23:07 (IST) 13 Apr 2026

हुसैन का तीसरा विकेट, आर्चर लौटे पवेलियन

राजस्थान ने 140 रन पर 8वां विकेट गंवाया। साकिब हुसैन ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा। अब 19 गेंद पर 77 रन चाहिए हैं टीम को।

23:01 (IST) 13 Apr 2026

रविंद्र जडेजा भी आउट, मलिंगा को मिला विकेट

रविंद्र जडेजा भी 32 गेंद पर 45 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। राजस्थान रॉयल्स को 129 के स्कोर पर 7वां झटका लगा। ईशान मलिंगा को विकेट मिला और अब मैच पूरी तरह हैदराबाद की तरफ मुड़ चुका है।

22:54 (IST) 13 Apr 2026

साकिब ने किया फरेरा को क्लीन बोल्ड, फिर SRH की तरफ मुड़ा मैच

साकिब हुसैन ने डोनोवन फरेरा को 69 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद को छठी सफलता दिला दी। राजस्थान रॉयल्स की अब उम्मीद टूटती दिखी और 127 रन पर छठा झटका लगा।

22:49 (IST) 13 Apr 2026

आखिरी 6 ओवर बाकी, 36 गेंद पर चाहिए 97 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 43 और डोनोवन फरेरा 63 रन बना चुके हैं। 9 पर पांच विकेट के बाद छठे विकेट के लिए दोनों के बीच 111 रन की पार्टनरशिप हो गई है।

22:40 (IST) 13 Apr 2026

राजस्थान का स्कोर 100 पार, जडेजा की भी अच्छी बैटिंग

12.2 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 पार (103 तक) पहुंच गया है। 9 रन पर टीम ने पांच विकेट गंवा दिए थे। रविंद्र जडेजा 24 गेंद पर 34 रन बना चुके हैं। दूसरे छोर पर फरेरा 34 गेंद पर 57 रन बना चुके हैं।

22:38 (IST) 13 Apr 2026

डोनोवन फरेरा की बेहतरीन बल्लेबाजी, 31 गेंद पर पचासा

डोनोवन फरेरा ने 31 गेंद पर पचासा ठोका और अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंद पर 57 रन बना लिए हैं। 12 ओवर में राजस्थान 97/5

22:30 (IST) 13 Apr 2026

राजस्थान का स्कोर 10 ओवर में 70/5

राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। डोनोवन फरेरा 31 और रविंद्र जडेजा 27 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 61 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

22:23 (IST) 13 Apr 2026

प्रफुल्ल हिंगे ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बॉलर बने; शोएब अख्तर समेत 8 खिलाड़ियों की बराबरी की

प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान के तीन विकेट पहले ही ओवर में गिराकर इस टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। वहीं उन्होंने शोएब अख्तर समेत 8 गेंदबाजों की बराबरी भी की। ...अधिक जानकारी
22:16 (IST) 13 Apr 2026

SRH vs RR: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ियों को नहीं खोलने दिया खाता

आईपीएल 2026 के 21वें मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही जलवा बिखेर दिया। उन्होंने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान प्रेटोरियस को खाता नहीं खोलने दिया। इसके बाद रियान पराग को भी उन्होंने पवेलियन भेजा। ...और पढ़ें
22:16 (IST) 13 Apr 2026

राजस्थान का स्कोर 50 पार

9 रन पर 5 विकेट के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 7.2 ओवर में 54 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 20 और डोनोवन फरेरा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:52 (IST) 13 Apr 2026

प्रफुल्ल हिंगे का चौथा विकेट, आधी टीम 9 पर आउट

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम 9 रन पर पवेलियन लौट चुकी है। रियान पराग भी आउट हुए और प्रफुल्ल हिंगे का पहला शिकार बने।

21:46 (IST) 13 Apr 2026

8 चौके, 6 छक्के, इशान किशन ने 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से ठोके 91 रन; SRH के लिए फिर भी बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

इशान किशन ने 44 गेंद पर 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। वह शतक से इस पारी में चूके और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में भी एंट्री कर ली। ...अधिक जानकारी
21:45 (IST) 13 Apr 2026

यशस्वी जायसवाल भी 1 पर आउट

साकिब हुसैन ने भी अपने पहले ओवर में विकेट झटका और यशस्वी जायसवाल को 1 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान ने 2 रन पर 4 विकेट गंवा दिए।

21:44 (IST) 13 Apr 2026

प्रेटोरियस का भी नहीं खुला खाता, हिंगे का तीसरा विकेट

प्रफुल्ल हिंगे को तीसरा विकेट पहले ओवर में ही मिला। लुहान ड्री प्रेटोरियस भी अपना खाता नहीं खोल पाए।

21:40 (IST) 13 Apr 2026

ध्रुव जुरेल भी आउट, प्रफुल्ल हिंगे का कमाल

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स के मजबूत टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी है। उन्होंने पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा।

21:37 (IST) 13 Apr 2026

वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट

प्रफुल्ल हिंगे ने आते ही कमाल किया और पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। 1 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स को झटका लगा।

21:25 (IST) 13 Apr 2026

इशान शतक से चूके पर बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड; सहवाग को पीछे छोड़ गिल, गेल, कोहली, डुप्लेसिस की बराबरी की

इशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ 30 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक लगाया, लेकिन 91 रन पर आउट हो गए। इशान शतक से चूक गए, लेकिन 6 छक्के लगाकर सहवाग का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...अधिक जानकारी
21:22 (IST) 13 Apr 2026
SRH ने राजस्थान को दिया 217 का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का लक्ष्य दिया है। पहले खेलते हुए होम टीम हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए। इशान किशन ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। वहीं तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला।

21:11 (IST) 13 Apr 2026

नितीश रेड्डी आउट, आर्चर का दूसरा विकेट

जोफ्रा आर्चर ने अपना दूसरा विकेट लिया और नितीश कुमार रेड्डी को पवेलियन भेज दिया। रेड्डी ने 13 गेंद पर 28 रन की बेहतरीन पारी खेली।

21:03 (IST) 13 Apr 2026

नितीश रेड्डी का तूफान, संदीप की लगाई क्लास

संदीप शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर संदीप शर्मा की लाइन बिगाड़ दी है। इससे पहले इस ओवर में सलिल अरोड़ा ने एक चौका भी लगाया था।

20:55 (IST) 13 Apr 2026

हेनरिक क्लासेन आउट, तुषार देशपांडे को मिला विकेट

हेनरिक क्लासेन 26 गेंद पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। तुषार देशपांडे ने उन्हें पवेलियन भेजा। हैदराबाद को 162 रन पर चौथा झटका लगा।

20:51 (IST) 13 Apr 2026

आखिरी 5 ओवर्स बाकी, हैदराबाद 154/3

सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। क्लासेन 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं और नितीश कुमार रेड्डी अभी नए क्रीज पर आए हैं और उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए हैं। आखिरी 30 गेंदें बाकी हैं।

20:44 (IST) 13 Apr 2026

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के 2 मैचों का बदला कार्यक्रम, सीजन के बीच क्यों बदल दिए गए वेन्यू?

आईपीएल 2026 के बीच सीजन ही चेन्नई सुपर किंग्स के दो मैचों का कार्यक्रम बदल गया है। पांच बार की इस चैंपियन टीम के दो मैचों के वेन्यू बदले गए हैं। अब इस बदलाव के बाद आईपीएल का अपडेट शेड्यूल क्या है यह भी इस खबर में उपलब्ध है। ...पूरी जानकारी
20:41 (IST) 13 Apr 2026

इशान किशन शतक से चूके, संदीप को मिला विकेट

संदीप शर्मा ने सेट बल्लेबाज इशान किशन को 44 गेंद पर 91 रन की पारी के बाद पवेलियन भेजा। 143 के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा।

20:35 (IST) 13 Apr 2026

इशान का जलवा जारी, हैदराबाद की बढ़ी रफ्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। इशान 43 गेंद पर 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह शतक के बेहद करीब हैं।