सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी को आखिरी लीग मैच में 55 रन से हरा दिया। आरसीबी के लिए इस टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने संघर्षभरी अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। हैदराबाद की ये 14 मैचों में 9वीं जीत रही जबकि आरसीबी की ये 14 मैचों में 5वीं हार रही। हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका इशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी ने निभाई। इशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 67वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Sunrisers Hyderabad 
255/4 (20.0)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
200/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 67 )
Sunrisers Hyderabad beat Royal Challengers Bengaluru by 55 runs

अभिषेक, इशान क्लासेन के अर्धशतक

हैदराबाद के ओपनर हेड ने आरसीबी के खिलाफ 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 56 रन बनाकर आउट हो गए। इशान ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये उनके इस सीजन का छठा अर्धशतक भी रहा। इशान ने 46 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली जबकि नितिश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए और नाबाद रहे। क्लासेन ने भी 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 51 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी के लिए रसिक सलाम को 2 जबकि क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

रजत पाटीदार ने खेली 56 रन की पारी

कोहली ने ओपन करते हुए 15 रन की पारी खेली जबकि वेंकटेश अय्यर 44 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडीक्कल 21 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। रजत पाटीदार ने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया और 56 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या 41 रन जबकि टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 जबकि शाकिब हुसैन और ट्रैविस हेड ने एक-एक विकेट लिए।

आरसीबी ने किया एक बदलाव

इस मैच के लिए हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि आरसीबी ने अपने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया। आरसीबी के ओपनर जैकब बेथेल टीम से बाहर हुए जबकि कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हुई।

आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट प्लेयर- टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Live Updates
23:31 (IST) 22 May 2026

हैदराबाद को 55 रन से मिली जीत

हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी को 55 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान रजत ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन ये उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रहा। हैदराबाद ने लीग स्टेज का अंत जीत के साथ किया जबकि आरसीबी को अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा।

23:25 (IST) 22 May 2026

रजत पाटीदार 56 रन बनाकर आउट

कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रन की पारी खेली और आउट हो गए। आरसीबी को जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 71 रन की जरूरत है जो नामुमकिन है। हैदराबाद जीत के करीब है।

23:19 (IST) 22 May 2026
रजत का अर्धशतक

रजत पाटीदार ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 79 रन की जरूरत है। इस टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।

23:17 (IST) 22 May 2026
आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों पर 88 रन

आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों पर 88 रन की जरूरत है। इस टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। रजत अर्धशतक के करीब हैं।

23:14 (IST) 22 May 2026

आरसीबी का स्कोर 150 के पार

आरसीबी ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। रजत और क्रुणाल के बीच चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों आरसीबी को जीत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

23:09 (IST) 22 May 2026

15 ओवर में बने 149 रन

मैच पर पूरी तरह से हैदराबाद का शिंकजा कसा हुआ है। आरसीबी ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। अब इस टीम को 30 गेंदों पर 107 रन बनाने हैं।

22:57 (IST) 22 May 2026

जीत के लिए 42 गेंदों पर 129 रन की जरूरत

आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों पर 129 रन की जरूरत है जो आसान तो नहीं दिख रहा है। इस टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। आरसीबी साफ तौर पर दवाब में नजर आ रही है।

22:40 (IST) 22 May 2026

आरसीबी के 100 रन पूरे

आरसीबी ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए अगली 60 गेंदों पर 156 रन बनाने हैं। इस वक्त आरसीबी को हर ओवर में 15 से भी ज्यादा रन बनाने हैं।

22:32 (IST) 22 May 2026

देवदत्त पडीक्कल आउट

देवदत्त पडीक्कल ने 21 रन की पारी खेली और ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या क्रीज पर आए हैं। आरसीबी ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं।

22:21 (IST) 22 May 2026

7 ओवर मेंं बने 85 रन

आरसीबी ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 78 गेंदों पर 171 रन की जरूरत है। क्रीज पर अभी कप्तान रजत के साथ देवदत्त पडीक्कल मौजूद हैं।

22:13 (IST) 22 May 2026
विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट

हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने 11 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली और साबिक हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।

22:04 (IST) 22 May 2026
वेंकटेश 44 रन बनाकर हुए आउट

वेंकटेश अय्यर ने 44 रन की पारी खेली और आउट हुए। आरसीबी का पहला विकेट गिरा। आरसीबी ने 5 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कोहली के साथ देवदत्त पडीक्कल मौजूद हैं।

22:01 (IST) 22 May 2026
वेकटेश अय्यर की तूफानी बैटिंग

वेकटेश अय्यर तूफानी बैटिंग कर रहे हैं और आरसीबी ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अभी 44 रन जबकि कोहली 11 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। चौथे ओवर में वेंकटेश ने 3 शानदार छक्के भी लगाए।

21:45 (IST) 22 May 2026

विराट-वेंकटेश ने की पारी की शुरुआत

आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत विराट और वेंकटेश अय्यर ने की है। वेंकटेश चार्ज कर रहे हैं और इस टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं।

21:31 (IST) 22 May 2026

अभिषेक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, वैभव टॉप पर; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

अभिषेक ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आ गए। ...और पढ़ें
21:23 (IST) 22 May 2026

हैदराबाद ने बनाए 255 रन

हैदराबाद ने 20 ओवर मेंं 4 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया और आरसीबी को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया। हैदराबाद के लिए इशान किशन ने सबसे बड़ी 79 रन की पारी खेली।

21:16 (IST) 22 May 2026

19वें ओवर मे बने सिर्फ 5 रन

आरसीबी के लिए 19वां ओवर भुवी ने फेंका और इस ओवर से सिर्फ 5 रन ही आए। हैदराबाद ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। इशान व नितिश क्रीज पर हैं।

21:06 (IST) 22 May 2026
क्लासेन 51 रन बनाकर आउट

क्लासेन ने इशान के साथ शतकीय साझेदारी की और वो 51 रन बनाकर आउट हो गए। नितिश कुमार रेड्डी क्रीज पर आए हैं। हैदराबाद ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं।

21:03 (IST) 22 May 2026

क्लासेन का अर्धशतक

क्लासेन ने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। ये इस सीजन में उनका छठा अर्धशतक रहा। हैदराबाद ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। क्लासेन और इशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 113 रन की शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।

20:51 (IST) 22 May 2026
इशान का अर्धशतक

इशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हैदराबाद ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। इशान अभी 50 रन पर जबकि क्लासेन 47 रन पर खेल रहे हैं।

20:41 (IST) 22 May 2026

हेजलवुज ने 13वें ओवर में दिए 27 रन

हेजलवुड ने 13वां ओवर फेंका और उनकी जमकर पिटाई हुई। इस ओवर में कुल 27 रन बने। हैदराबाद ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। इशान और क्लासेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

20:34 (IST) 22 May 2026

शेफर्ड ने दिए 5 रन

आरसीबी के लिए 12 वां ओवर रोमारियो शेफर्ड ने फेंका और उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की। इस ओवर से 5 रन आए। हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं।

20:24 (IST) 22 May 2026

10 ओवर में बने 116 रन

हैदराबाद की बैटिंग सही दिखा में है और पहले 10 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन बन चुके हैं। अभी क्रीज पर इशान किशन के साथ क्लासेन मौजूद हैं और दोनों के पास बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता है। यहां से हैदराबाद का स्कोर 200 के पार आसानी से जा सकता है।

20:15 (IST) 22 May 2026
अभिषेक 56 रन बनाकर आउट

अभिषेक ने 56 रन की पारी खेली, लेकिन सुयश की गेंद पर कैच आउट हुए। हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। आरसीबी ने 2 विकेट पर 9 ओवर में 103 रन बना लिए हैं।

20:12 (IST) 22 May 2026

अभिषेक का अर्धशतक

अभिषेक ने 20 गेंदों पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। इस ओवर में 19 रन आए और हैदराबाद ने 8 ओवर में एक विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।

20:08 (IST) 22 May 2026

अभिषेक ने लगाए 2 छक्के

आरसीबी के लिए 7वां ओवर सुयश शर्मा ने फेंका और इस ओवर में अभिषेक ने 2 शानदार छक्के लगाए। हालांकि अभिषेक का कैच भी छुटा। हैदराबाद ने 7 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं।

20:01 (IST) 22 May 2026

6 ओवर में बने 63 रन

हैदराबाद ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में कुल 63 रन बनाए। इस दौरान हेड आउट हुए। अभी क्रीज पर अभिषेक शर्मा 26 जबकि इशान किशन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:49 (IST) 22 May 2026

हेड हुए आउट

ओपनर हेड को रसिक सलाम ने 26 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 4 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं।

19:45 (IST) 22 May 2026

3 ओवर मे बने 33 रन

पिच से गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिल रही है और मैदान पूरी तरह से सपाट है। हैदराबाद ने 3 ओवर में 33 रन बना लिए हैं और कोई विकेट नहीं गिरा है। आसानी से रन आ रहे हैं। चौथा ओवर फेंकने रसिक सलाम आए हैं।

19:41 (IST) 22 May 2026

दूसरे ओवर में बने 8 रन

हेजलवुड ने दूसरा ओवर फेंका और इस ओवर से 8 रन आए। आखिरी गेंद पर हेड ने एक चौका लगाया। 2 ओवर में हैदराबाद ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं।