सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 33 रन से हरा दिया। इस मैच में पंजाब के बैटर कूपर कोनोली ने नाबाद शतकीय पारी (107 रन) जरूर खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। पंजाब किंग्स की इस सीजन में ये लगातार तीसरी हार रही। पैट कमिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में हुआ। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर हैदराबाद ने इशान व क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। जीत के लिए पंजाब को 236 का लक्ष्य मिला, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना पाई।
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
235/4 (20.0)
Punjab Kings
202/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 49 )
Sunrisers Hyderabad beat Punjab Kings by 33 runs
इशान-क्लासेन ने लगाए अर्धशतक
हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 35 रन जबकि ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वो 55 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 69 रन बनाकर आउट हुए। नितिश कुमार रेड्डी ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, चहल और विजयकुमार ने एक-एक विकेट लिए।
कूपर कोनोली का शतक
पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या एक रन जबकि प्रभसिमरन सिंह 3 रन पर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस ने 5 रन जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे 25 रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि अपना शतक उन्होंने 57 गेंदों पर पूरा किया साथ ही वो 107 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए।
नितिश रेड्डी की हुई वापसी
इस मैच के लिए पंजाब ने अपनी प्लेइंग 11 में शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया। हैदराबाद की प्लेइंग 11 में नितिश कुमार रेड्डी की वापसी हुई।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।
हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर- अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
IPL 2026 Points Table: हैदराबाद-पंजाब मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; इशान निकले वैभव से आगे, संजू आउट
पंजाब किंग्स को 33 रन से मिली हार
हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हरा दिया और ये श्रेयस अय्यर की टीम की लगातार तीसरी हार भी रही। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने अंकतालिका में पहले स्थान पर भी जगह बना ली। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने नाबाद 107 रन की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए।
कूपर का शतक
कूवपर ने 57 गेंदों पर शतक लगाया। ये उनके टी20 करियर का पहला शतक भी रहा। वो अकेले अपनी टीम के लिए लड़ते रहे।
6 गेंदों पर 49 रन की जरूरत
पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों पर 49 रन की जरूरत है। ये टीम मैच गंवा चुकी है। हैदराबाद जीत के करीब है। कूपर 95 रन पर खेल रहे हैं।
जीत के लिए 18 गेंदों पर 78 रन की जरूरत
पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों पर 78 रन की जरूरत है जो मुश्किल लग रहा है। क्रीज पर कूपर के साथ यानसेन मौजूद हैं। इस टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं।
कूपर का अर्धशतक
कूपर अकेले लड़ रहे हैं और उन्होंने 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। पंजाब ने 14 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं।
पंजाब का छठा विकेट गिरा
पंजाब का छठा विकेट शशांक सिंह के रूप में गिरा जिन्होंने 4 रन बनाए और साकिब हुसैन ने उन्हें आउट किया। पंजाब ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।
पंजाब को 5वां झटका कमिंस ने सूर्यांश को आउट करके दिया। उन्होंने 25 रन की पारी खेली। शशांक सिंह क्रीज पर आए हैं। पंजाब ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं।
54 गेंदों पर 127 रन की जरूरत
पंजाब को जीत के लिए 54 गेंदों पर 127 रन की जरूरत है। कूपर की कोशिश जारी है और सूर्यांश उनका पूरा साथ दे रहे हैं। अब हैदराबाद दवाब में नजर आ रही है।
10 ओवर में बने 91 रन
पंजाब ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। कूपर कोनोली अपने हाथ दिखा रहे हैं और उनका साथ सूर्यांश शेडगे दे रहे हैं। कूपर 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
हैदराबाद की टीम हावी
हैदराबाद की टीम इस वक्त पंजाब पर पूरी तरह से हावी है। इस टीम ने जिस तरह की शुरुआत चाही थी उसे वो मिल चुकी है और श्रेयस के लिए जीत दिल्ली दूर लग रहा है। पहले चार बैटर जल्दी आउट हो चुके हैं। इस टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बनाए हैं।
मार्कस स्टोइनिस आउट
मार्कस स्टोइनिस 28 रन पर आउट हो गए और पंजाब ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बनाए हैं। जीत के लिए 78 गेंदों पर 172 रन बनाने हैं। श्रेयस की टीम मुश्किल में नजर आ रही है।
6 ओवर में बने 57 रन
पंजाब की टीम ने पहले 6 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। टीम की शुरुआत खराब रही। हालांकि स्टोइनिस और कूपर जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन 236 का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।
कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए। पंजाब का तीसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
3 ओवर में बने 23 रन
पंजाब ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस व कूपर का संघर्ष जारी है। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद पंजाब मुश्किल में है। इस खराब शुरुआत के बाद टीम के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।
प्रियांश-प्रभसिमरन आउट
प्रियांश को पैट कमिंस ने एक रन पर जबकि प्रभसिमरन को नितिश रेड्डी ने 3 रन पर आउट कर दिया। पंजाब की खराब शुरुआत। इस टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 10 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी कप्तान श्रेयस व कूपर कोनोली मौजूद हैं।
हैदराबाद ने पंजाब को दिया 236 का लक्ष्य
हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए और जीत के लिए अब पंजाब किंग्स को 236 रन बनाने हैं। हैदराबाद के लिए इशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली।
हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हैदराबाद ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। क्लासेन 53 रन जबकि नितिश रेड्डी 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रोहित के इस बड़े रिकॉर्ड को अभिषेक ने तोड़ा, यानसेन के ओवर में 20 रन बना हासिल किया खास मुकाम
इशान किशन ने 32 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली और आउट हुए। हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। नितिश कुमार रेड्डी क्रीज पर आए हैं।
इशान किशन ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हैदराबाद ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं।
इशान-क्लासेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
इशान और क्लासेन के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। इशान और क्लासेन 28-28 रन पर खेल रहे हैं।
10 ओवर में बने 118 रन
हैदराबाद ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। तीसरे विकेट के लिए इशान और क्लासेन के बीच 20 गेंदों पर 34रन की साझेदारी हो चुकी है। चहल अब 11वां ओवर फेंक रहे हैं।
हैदराबाद का स्कोर 100 के पार
हैदराबाद ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। इस दौरान इशान और क्लासेन का एक-एक कैच भी छूटा। दोनों क्रीज पर हैं और टीम के लिए तेजी से रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
चहल ने हेड को 38 रन के स्कोर पर आउट करवा दिया। हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।
पावरप्ले में बने 79 रन
हैदराबाद ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बना लिया है। इस दौरान अभिषेक आउट हुए। अभी क्रीज पर इशान और हेज मौजूद हैं।
अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। हैदराबाद ने 4 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।
हेड ने तीसरे ओवर में लगाए 2 छक्के
हेड ने तीसरे ओवर में यानी अर्शदीप सिंह की गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाए। 3 ओवर में हैदराबाद की टीम ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए है। हेड 18 तो अभिषेक 29 रन पर नाबाद हैं।
दूसरे ओवर में बने 21 रन
अभिषेक ने दूसरे ओवर में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। यानसेन के इस ओवर में 21 रन बने। कोई विकेट नहीं गिरा। हैदराबाद का स्कोर 2 ओवर में 32 रन।
अभिषेक ने छक्के से खोला खाता
अभिषेक शर्मा ने छक्के से अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने अर्शदीप के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगा दिया। हैदराबाद ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं।
