आईपीएल 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। केकेआर ने हैदराबाद का लगातार पांच जीत का सिलसिला रोका और अपनी सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। फिन एलन ने तेज शुरुआत की और उसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे व अंगकृष रघुवंशी ने अच्छी बैटिंग की। रघुवंशी ने 59 और रहाणे ने 43 रन की पारी खेली।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:-
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
165 (19.0)
Kolkata Knight Riders
169/3 (18.2)
Match Ended ( Day – Match 45 )
Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई। एक समय 105 रन पर टीम का एक विकेट था। उसके बाद अगले 60 रन में 9 विकेट गिर गए। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 सफलताएं मिलीं। वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली और इशान किशन ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए।
SRH की लगातार पांच जीत के बाद हार, केकेआर ने 7 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला 7 विकेट से जीता। केकेआर की टीम पटरी पर लौट रही है और लगातार तीसरा मैच जीती है। इस जीत के साथ प्लेऑफ के लिए भी कोलकाता की उम्मीदें बरकरार हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार पांच जीत के बाद अब मैच हारी है। 10 मैचों में से हैदराबाद ने छह मैच जीते हैं।
अंगकृष रघुवंशी आउट, जीत के लिए चाहिए 15 रन
अंगकृष रघुवंशी 47 गेंद पर 59 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। शिवांक कुमार ने उका विकेट लिया लेकिन अब देर हो गई है। केकेआर को जीत के लिए सिर्फ 15 रन और चाहिए हैं।
अजिंक्य रहाणे आउट, साकिब को मिला विकेट
अजिंक्य रहाणे 35 गेंद पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह अपना अर्धशतक लगाने से चूके और साकिब हुसैन का शिकार बने। 30 गेंद पर कोलकाता को सिर्फ 33 रन जीत के लिए चाहिए हैं। 15 ओवर में केकेआर का स्कोर 133/2
अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक
अंगकृष रघुवंशी ने 39 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस सीजन उनका तीसरा पचासा है। 14 ओवर में केकेआर का स्कोर 129/1
केकेआर की स्थिति मजबूत, 10 ओवर में स्कोर 105/1
केकेआर ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। 60 गेंद पर जीत के लिए टीम को 61 रन चाहिए हैं। रहाणे और रघुवंशी दोनों 34-34 रन बना चुके हैं। हालांकि, 105 रन पर हैदराबाद का भी एक विकेट था।
SRH vs KKR: अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर भी बन गए नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी को भी एक मामले में छोड़ दिया पीछे
रहाणे-रघुवंशी डटे, 8 ओवर में केकेआर 89/1
केकेआर ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 30 और अंगकृष रघुवंशी 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रहाणे भी डटे, केकेआर का स्कोर 50 पार
केकेआर ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 13 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
एलन ने कमिंस को पीटा, फिर लौटे पवेलियन
केकेआर की पारी के चौथे ओवर में फिन एलन ने पहले पांच गेंद पर पैट कमिंस के खिलाफ 27 रन ठोके और फिर आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर 29 रन बनाए। केकेआर का स्कोर 4 ओवर में 49/1
केकेआर की सधी शुरुआत, एलन-रहाणे क्रीज पर
केकेआर की शुरुआत 166 रन के लक्ष्य के सामने सधी हुई रही है। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा के खिलाफ 8 रन और फिर दूसरे ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ दोनों ओपनर्स ने 6 रन बटोरे। रहाणे और एलन दोनों 7-7 रन बना चुके हैं। 2 ओवर में केकेआर का स्कोर 14/0
सुनील नरेन ने IPL में पूरा किया विकेटों का 'दोहरा शतक', चहल-भुवी के क्लब में शामिल; SRH ने 60 रन में खोए 9 विकेट
हैदराबाद की टीम 165 पर ढेर
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई है। एक समय 105 रन पर टीम का एक विकेट था। उसके बाद अगले 60 रन में 9 विकेट गिर गए। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 सफलताएं मिलीं। वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली और इशान किशन ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए।
हैदराबाद के 9 खिलाड़ी आउट, 51 रन में गिरे 8 विकेट
हैदराबाद ने 156 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय का भी विकेट कॉलम में खाता खुला। इससे पहले तीन विकेट वरुण चक्रवर्ती और 2 विकेट सुनील नरेन ने लिए थे।
नरेन ने भी लिए 2 विकेट, हैदराबाद लड़खड़ाई
सनराइजर्स हैदराबाद ने 43 रन में गंवाए 6 विकेट। 105 रन पर 1 विकेट था और 148 पर 7 खिलाड़ी आउट हो गए। वरुण के बाद सुनील नरेन ने 2 विकेट लेकर जलवा बिखेरा।
वरुण का तीसरा विकेट, SRH की आधी टीम आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 135 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी है। 105 रन पर एक विकेट था और 30 रन में टीम के अगले चार विकेट गिरे। वरुण चक्रवर्ती ने फिरकी का कमाल दिखाया और 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। अनिकेत वर्मा को आउट कर उन्होंने तीसरा विकेट लिया।
हैदराबाद के 17 रन में गिरे 3 विकेट
हैदराबाद ने 17 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। स्मरण रविचंद्रन को 4 रन के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। 105 रन पर 1 विकेट था और 122 रन पर टीम के चार विकेट हो गए।
सोमानी समूह हटा, मित्तल परिवार ने राजस्थान रॉयल्स में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हेनरिक क्लासेन बने कैमरन ग्रीन का शिकार
हैदराबाद को 117 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। हेनरिक क्लासेन 11 रन बनाकर कैमरन ग्रीन का शिकार बने। रोवमेन पॉवेल ने बेहतरीन कैच पकड़ा।
ट्रेविस हेड आउट, वरुण को मिला विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने 16 रन जरूर दूसरे ओवर में दिए लेकिन केकेआर को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने खतरनाक हो रहे ट्रेविस हेड को 61 रन पर आउट किया। हेड ने 28 गेंद की पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। हैदराबाद का स्कोर 105/2
ट्रेविस हेड का 22 गेंद पर पचासा
ट्रेविस हेड ने 22 गेंद पर पचासा जड़ा। उन्होंने छक्का लगाकर अपना 10वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। हैदराबाद का स्कोर 85/1
ट्रेविस हेड की तूफानी बैटिंग
ट्रेविस हेड ने 16 गेंद पर 41 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 59 रन तक पहुंचा दिया है।
अभिषेक शर्मा 15 रन पर आउट
अभिषेक शर्मा 10 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कार्तिक त्यागी ने उनका विकेट लिया। हैदराबाद को चौथे ओवर में 44 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
वैभव अरोड़ा की हुई पिटाई
केकेआर के लिए दूसरा ओवर वैभव अरोड़ा ने डाला और 17 रन खर्च कर दिए। ट्रेविस हेड ने इस ओवर में चार चौके लगाए। 2 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 26/0
नरेन के पहले ओवर में 9 रन
अभिषेक शर्मा ने आतिशबाजी की शुरुआत पहले ओवर में नरेन के खिलाफ छक्के से की। इसके बाद सुनील नरेन के इस पहले ओवर से आए 9 रन।
सुनील नरेन के हाथ में गेंद
सुनील नरेन पहला ओवर फेंकने आए हैं और उनके सामने थे अभिषेक शर्मा जिन्होंने दूसरी गेंद पर आराम से सिंगल लिया।
केकेआर के 5 इम्पैक्ट सब
फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
केकेआर की स्टार्टिंग प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद की स्टार्टिंग प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा , स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा।
नितीश कुमार रेड्डी बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आज नितीश कुमार रेड्डी नहीं खेल रहे हैं और स्मरण रविचंद्रन को पहला मौका मिला है। साथ ही हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है।
फिन एलन की वापसी और मनीष पांडे को पहला मौका
मनीष पांडे को पहली बार इस सीजन केकेआर ने अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किया है। जबकि फिन एलन की टिम सीफर्ट की जगह वापसी हुई है।

