इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में हुआ। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में अभिषेक और क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट पर 194 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 195 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना पाई और उसे हार मिली।
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू मैदान पर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी साथ ही ईशान मलिंगा और नितिश कुमार रेड्डी की घातक गेंदबाजी के दम पर 10 रन से हरा दिया और इस सीजन में छठे मैच में तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली तो वहीं इस हार के बाद सीएसके की जीत का हैट्रिक पूरी नहीं हो पाई और उनका विजयी रथ रुक गया।
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
194/9 (20.0)
Chennai Super Kings
184/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 27 )
Sunrisers Hyderabad beat Chennai Super Kings by 10 runs
अभिषेक-क्लासेन ने लगाए अर्धशतक
हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 59 रन की जोरदार पारी खेली जबकि हेड ने 23 रन बनाए। इशान किशन इस मैच में खाता नहीं खोल पाए जबकि अनिकेत वर्मा ने 2 तो वहीं नितिश रेड्डी ने 12 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। सलिल अरोड़ा 13 रन पर आउट हुए। सीएसके के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और जेमी ओवर्टन को 3-3 विकेट मिले। गुरजपनीत सिंह को एक सफलता मिली।
आयुष म्हात्रे ने बनाए 30 रन
सीएसके के ओपनर संजू सैमसन हैदराबाद के खिलाफ 7 रन जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष म्हात्रे के बल्ले से 30 रन निकले जबकि सरफराज खान ने 25 रन की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल पाए और कैच आउट हो गए। मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 21 रन की पारी खेली जबकि जेमी ओवर्टन 16 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि नितिश रेड्डी ने भी शानदार बॉलिंग की और 2 विकेट झटके।
सीएसके की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी।
हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितिश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर- स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।
IPL 2026 Points Table: हैदराबाद-CSK मैच के बाद अंकतालिका; क्लासेन ने गिल से छीना ऑरेंज कैप, AK-47 के नाम पर्पल कैप
हैदराबाद को मिली 10 रन से जीत
हैदराबाद ने चेन्नई को आईपीएल 2026 के 27वें मैच में अपने घरेलू मैदान पर 10 रन से हरा दिया और 6 मैचों में से तीसरा मैच जीत लिया। इस जीत के बाद हैदराबाद के 6 अंक हो गए और उसकी स्थिति अंकतालिका में और मजबूत हो गई। इस हार से सीएसके को 2 अंक का नुकसान हुआ। सीएसके की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही जिसकी वजह से उसे हार मिली।
चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 18 रन की जरूरत
चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 18 रन की जरूरत है। 19 ओवर में चेन्नई ने 7 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। ओवर्टन और कम्बोज क्रीज पर हैं।
साकिब ने शिवम को किया बोल्ड
शिवम दुबे सीएसके की बड़ी उम्मीद थे, लेकिन उन्हें साकिब हुसैन ने आउट कर दिया। उन्होंने 21 रन बनाए। सीएसके ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। 18 गेंदों पर अब 40 रन बनाने हैं जो आसान नहीं दिख रहा है। कोई ऐसा बैटर दिख नहीं रहा जो सीएसके को जीत दिला दे।
सीएसके के छठा विकेट मैथ्यू शॉर्ट के रूप में गिरा जो 37 रन पर आउट हुए। ईशान ने उन्हें आउट किया और ये उनका तीसरा विकेट रहा। सीएसके का छठा विकेट गिर चुका है। 16 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बन चुके हैं
36 गेंदों पर 60 रन की जरूरत
सीएसके को जीत के लिए 36 गेंदों पर 60 रन की जरूरत है। शिवम दुबे अभी 10 रन जबकि मैथ्यू शॉर्ट 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद इस जोड़ी को तोड़ने के प्रयास में है।
जीत के लिए सीएसके का संघर्ष जारी
जीत के लिए सीएसके का संघर्ष लगातार जारी है। इस टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंदों पर 72 रन बना लिए हैं। दुबे और शॉर्ट पर बड़ी जिम्मेदारी है।
डेवाल्ड ब्रेविस डक पर आउट
डेवाल्ड ब्रेविस डक पर आउट हुए और उनका विकेट शिवांग ने लिया। सीएसके के 5वां विकेट गिर चुका है। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं। 12 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बन चुके हैं। जीत के लिए 48 गेंदों पर 80 रन की जरूरत है।
सरफराज खान अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए। सीएसके का चौथा विकेट गिरा। डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर आए हैं। 11 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बन चुके हैं। जीत के लिए अब 54 गेंदों पर 83 रन की जरूरत है।
सीएसके के 100 रन हुए पूरे
सीएसके को जीत के लिए यहां से 66 गेंदों पर 91 रन की जरूरत है। 9 ओवर में 3 विकेट पर 104 रन बन चुके हैं। सरफराज खान और मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ईशान मलिंगा ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में यानी पहले 6 ओवर में सीएसके ने 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंदों पर 119 रन बना लिए हैं।
नितिश रेड्डी ने आयुष म्हात्रे को आउट किया
नितिश रेड्डी ने आयुष म्हात्रे को 30 रन के स्कोर पर क्लासेन के हाथों कैच आउट करवा दिया। सीएसके का दूसरा विकेट गिरा। मैथ्यू शॉर्ट चौथे नंबर पर खेलने आए हैं। 5 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बन चुके हैं।
अभिषेक ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, IPL में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय
सीएसके की ताबड़तोड़ बैटिंग
सीएसके का पहला विकेट जल्दी जरूर गिर गया, लेकिन आयुष और कप्तान ऋतुराज कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बन चुके हैं।
तीसरे ओवर में बने 24 रन
हैदराबाद के लिए तीसरा ओपर प्रफुल्ल हिंगे ने फेंका और इस ओवर में कुल 24 रन बने। सीएसके ने 3 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं।
संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट
संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ 7 रन की पारी खेली और सीएसके ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए अब आयुष म्हात्रे आए हैं।
हैदराबाद ने सीएसके को जीत के लिए दिया 195 का लक्ष्य
हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए 195 रन का टारगेट मिला है। अभिषेक ने हैदराबाद के लिए 59 रन जबकि क्लासेन ने भी इतने ही रन की पारी खेली।
क्लासेन आउट हुए
क्लासेन ने 59 रन का पारी खेली और आउट हुए। हैदराबाद ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। क्लासेन को अंशुल कंबोज ने बोल्ड किया।
क्लासेन ने 32 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
क्लासेन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये उनका आईपीएल का 10वां अर्धशतक रहा। 16 ओवर में हैदराबाद ने 5 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं।
हैदराबाद का स्कोर 150 के पार
हैदराबाद की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। क्लासेन अभी 43 रन पर खेल रहे हैं जबकि उनके साथ क्रीज पर सलिल अरोड़ा दे रहे हैं।
नितिश रेड्डी का बल्ला नहीं चला और वो 12 रन पर आउट हुए। हैदराबाद का 5वां विकेट गिरा। 14 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बना चुके हैं।
हैदराबाद का चौथा विकेट अनिकेत वर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने सिर्फ 2 रन की पारी खेली। अनिकेत को जेमी ओवर्टन ने आउट किया। 11 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बन चुके हैं।
वैभव समेत 5 बल्लेबाजों की अभिषेक शर्मा ने की बराबरी, ठोका आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक
हैदराबाद का स्कोर 100 के पार
हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। इन 10 ओवर में अभिषेक, इशान और हेड आउट हुए। इशान तो खाता भी नहीं खोल पाए।
अभिषेक 59 रन बनाकर आउट
अभिषेक ने 59 रन की पारी खेली और आउट हो गए। हैदराबाद ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी क्लासेन के साथ अनिकेत वर्मा मौजूद हैं।
इशान किशन डक पर आउट
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान इशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए और मुकेश चौधरी की गेंद पर डक पर आउट हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। अभिषेक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेड 23 रन बनाकर आउट
हेड ने सीएसके के खिलाफ 23 रन की पारी खेली और मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए। हैदराबाद का पहला विकेट गिरा।
अभिषेक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन
अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। हैदराबाद ने 5 ओवर में 63 रन बना लिए हैं। कोई विकेट नहीं गिरा है।
चौथे ओवर में बने 15 रन
अंशुल कंबोज ने चौथा ओवर फेंका और इस ओवर में अभिषेक ने एक छक्का और एक बेहतरीन चौका भी लगाया। इस ओवर में कुल 15 रन बने। हैदराबाद ने 4 ओवर में बिना किसी विकेट के 38 रन बना लिए हैं।
SRH vs CSK LIVE Score: अभिषेक का तूफानी अंदाज
अभिषेक तूफानी अंदाज में दिख रहे हैं और तीसरे ओवर में भी उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। हैदराबाद की टीम ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 23 रन बना चुके हैं।
