Sri Lanka vs Ireland Cricket Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच हुआ। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने आयरलैंड को इस मुकाबले में 20 रन से हरा दिया। आयरलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ग्रुप बी का यह पहला मुकाबला था। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए थे।
आयरिश टीम 164 रन के जवाब में 19.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के स्पिनर्स ने कमाल दिखाया और महीश तीक्षणा व वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट झटके। वहीं मथीसा पथिराना को 2 विकेट मिले। दुश्मंथा चमीरा और दुनिथ वेल्लालगे को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने नाबाद 56 रन की पारी खेली थी और कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंद पर 44 रन बनाए थे।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
Sri Lanka
163/6 (20.0)
Ireland
143 (19.5)
Match Ended ( Day – Match 6 )
Sri Lanka beat Ireland by 20 runs
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत नंबर 1, सूर्या भी टॉप पर; दूसरे दिन के बाद ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
श्रीलंका ने 20 रन से जीता मैच
श्रीलंका ने आयरलैंड को इस मुकाबले में 20 रन से हरा दिया। आयरिश टीम 164 रन के जवाब में 19.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के स्पिनर्स ने कमाल दिखाया और महीश तीक्षणा व वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट झटके। वहीं मथीसा पथिराना को 2 विकेट मिले। दुश्मंथा चमीरा और दुनिथ वेल्लालगे को 1-1 विकेट मिला।
हसरंगा का तीसरा विकेट, आयरलैंड को 7वां झटका
वानिंदु हसरंगा को तीसरा विकेट मिला और उन्होंने कर्टिस कैम्फर को 13 के स्कोर पर आउट किया। आयरलैंड का स्कोर 126/7
डिलानी का नहीं खुला खाता, तीक्षणा का तीसरा विकेट
गैरेथ डिलानी आए और पहली गेंद पर आउट हो गए। महीश तीक्षणा को तीसरा विकेट मिला। श्रीलंका का स्कोर 120/6
हैरी टेक्टर 40 पर आउट, हसरंगा का दूसरा विकेट
वानिंदु हसरंगा को दूसरा विकेट मिला और उन्होंने सेट बल्लेबाज हैरी टेक्टर को 40 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। आयरलैंड को 113 पर चौथा झटका लगा।
टकर आउट, 49 रन की साझेदारी टूटी
लोर्कन टकर 21 रन पर आउट हो गए और दुनिथ वेलालगे को विकेट मिला। आयरलैंड को 105 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हैरी टेक्टर 40 रन अभी तक बना चुके हैं।
आयरलैंड का स्कोर 100 पार, टेक्टर-टकर क्रीज पर
हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। हैरी टक 38 और लोर्कन टकर 21 पर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद आयरलैंड 104/2
Video: वर्ल्ड कप के बीच गौतम गंभीर के घर डिनर पर पहुंची टीम इंडिया, पत्नी नताशा के साथ हेड कोच ने किया स्वागत
आयरलैंड के दोनों ओपनर्स आउट
आयरलैंड के दूसरे ओपनर रॉस अडायर भी अब 23 गेंद पर 34 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वानिंदु हसरंगा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 8 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 56/2
पॉल स्टर्लिंग क्लीन बोल्ड, तीक्षणा को मिला विकेट
श्रीलंका को पहला विकेट महीश तीक्षणा ने दिला दी है। आयरिश कप्तान पॉल स्टर्लिंग 13 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कई बार किस्मत का साथ मिला था लेकिन वह फायदा नहीं उठा पाए।
स्टर्लिंग-अडायर की सधी हुई बल्लेबाजी
पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडायर की तरफ से अभी तक बहुत विश्वास भरी बैटिंग नहीं दिखी है। कई बार किस्मत का साथ भी मिला है। दोनों ने फिलहाल सधी हुई शुरुआत की है। 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 24/0
अडायर ने चौके से खोला खाता
श्रीलंका के लिए पहला ओवर दुश्मंथा चमीरा ने डाला और सिर्फ 5 रन देते हुए कसी गेंदबाजी की। ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस अडायर ने चौका जड़ा और अपना खाता खोला।
श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 163/6
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 164 रन की जरूरत है। कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए नाबाद 56 रन की पारी खेली। वहीं कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंद पर 44 रन बनाए।
कुसल मेंडिस का पचासा
कुसल मेंडिस ने 39 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पहला विकेट गिरने के बाद से उन्होंने एक छोर संभाले रखा। कामिंडु मेंडिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर उन्होंने टीम को संभाला।
मैक्कार्थी का डबल धमाल, शनाका डक पर आउट
श्रीलंका को बैक टू बैक दो गेंद पर मैक्कार्थी ने दो झटके दे दिए हैं। दासुन शनाका अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पिछली गेंद पर कामिंडु मेंडिस पवेलियन लौटे थे।
कामिंडु मेंडिस 44 रन पर आउट
19 गेंद पर 44 रन की बेहतरीन पारी खेलकर कामिंडु मेंडिस पवेलियन लौट गए। श्रीलंका को 153 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।
कुसल-कामिंडु का कमाल
कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका का स्कोर 150 रन तक पहुंचा दिया है। दोनों के बीच अभी तक 27 गेंद पर 64 रन की पार्टनरशिप हो गई है।
श्रीलंका का चौथा विकेट भी गिरा
श्रीलंका की हालत इस वक्त खराब हो चुकी है। 13.5 ओवर में 86 रन पर ही कोलंबो के मैदान पर मेजबान टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। गैरेथ डिलानी ने दुनिथ वेलालगे को 10 रन पर वापस पवेलियन भेजा।
IND vs USA: सूर्यकुमार यादव नहीं किसे मिला यूएसए को हराने के बाद इनाम, टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंजा
पवन रत्नायके 5 रन पर आउट, जॉर्ज डॉकरेल का धमाल
जॉर्ज डॉकरेल ने अपना दूसरा विकेट लिया तीसरे ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए। उन्होंने पवन रत्नायके को क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका को 11वें ओवर में 68 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
श्रीलंका का दूसरा विकेट, पथुम निसंका आउट
पथुम निसंका 24 के स्कोर पर डॉकरेल का शिकार बने और श्रीलंका का दूसरा विकेट 62 रन पर गिर गया। कुसल मेंडिस 22 रन पर खेल रहे हैं और उनका साथ देने पवन रत्नायके आए हैं।
श्रीलंका का स्कोर 50 पार
श्रीलंका की टीम ने पॉवरप्ले में एख विकेट खोकर 50 रन बनाए थे। अब सातवें ओवर में टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस क्रीज पर टिके हैं।
ENG vs NEP: नेपाल ने इंग्लैंड को डराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होते-होते बचा बड़ा उलटफेर
श्रीलंका का पहला विकेट, मिशारा आउट
श्रीलंका को 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। कामिल मिशारा 14 रन पर मार्क अडायर का शिकार बने।
मिशारा-निसंका क्रीज पर, श्रीलंका की अच्छी शुरुआत
मैथ्यू हम्फ्रेस ने पहले ओवर में 5 रन दिए थे, वहीं मार्क अडायर ने अपने पहले ओवर में 13 रन दिए। मिशारा 9 और निसंका 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 18/0
आयरलैंड की प्लेइंग 11
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस।
श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पवन रत्नानायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेलालागे, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना।
आयरलैंड ने जीता टॉस
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में श्रीलंका आगे
श्रीलंका और आयलैंड के बीच इससे पहले कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। तीनों मौकों पर श्रीलंका ने आयरलैंड को मात दी है।
ग्रुप बी का पहला मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी का यह पहला मैच है। इस ग्रुप में श्रीलंका और आयलैंड के अलावा जिम्बाब्वे, ओमान और ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं।
