Sher-E-Punjab T20 League 2026 Points Table, Top-5 Batters and Bowlers: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के 5वें मैच में मंगलवार (1 सितंबर) को जालंधर वॉरियर्स ने अमृतसर सूर्माज को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में नमन धीर और प्रभसिमरन सिंह ने शतक जड़े। वहीं अभिषेक शर्मा और अनमोल मल्होत्रा ने अर्धशतक जड़े। 264 रन बनाने के बाद भी अभिषेक शर्मा की अगुआई वाली अमृतसर सूर्माज को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच के बाद फजलिका फाल्कंस शीर्ष पर है। 6 में से 5 टीमों का खाता खुल गया है। अमृतसर सूर्माज का खाता नहीं खुल सका है। लुधियाना लायंस, भटिंडा रॉयल्स, जलंधर वॉरियर्स और मोहाली किंग्स के 2-2 अंक हैं। फजलिका फाल्कंस और लुधियाना लायंस अभी तक अजेय हैं।
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के टॉप-5 बल्लेबाज
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2 पारियों में 201 रन बनाए हैं। नमन धीर ने 2 पारियों में 164 और अभिषेक शर्मा ने 2 पारियों में 159 रन बनाए हैं। अनमोलप्रीत सिंह 2 पारियों में 141 रन बनाए हैं। विहान मल्होत्रा ने 1 पारी में 103 रन बनाए हैं।
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के टॉप-5 गेंदबाज
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो सुमित शर्मा 5 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। गौरव चौधरी ने 5 विकेट लिए हैं। अर्जुन राजपूत ने 1 मैच में 4 विकेट लिए हैं। साहिल भास्कर ने 1 मैच में 3 विकेट लिए हैं। तेजप्रीत सिंह ने 2 मैच में 3 विकेट लिए।
अभिषेक शर्मा ने 227 के स्ट्राइक रेट ठोके रन
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अभिषेक शर्मा का जलवा जारी है। अभिषेक शर्मा ने जलंधर वॉरियर्स के खिलाफ 36 गेंद पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 227.78 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।
