SA vs NZ Semifinal Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 में हारकर आई है। वहीं टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से सुपर 8 राउंड तक अजेय रहने वाली साउथ अफ्रीका की टीम सभी 7 मैच जीती है। इस मुकाबले की विजेता टीम 8 मार्च को होने वाले फाइनल के लिए अहमदाबाद जाएगी।

इस मैच की विजेता टीम फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक ज्यादातर मुकाबले अहमदाबाद में खेले थे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 के मैच श्रीलंका की पिचों से खेलकर भारत लौटी है। ऐसे में यहां की पिच दोनों टीमों के लिए मददगार बन सकती है।

T20 World Cup 2026, SA vs NZ Semifinal Match LIVE Streaming Details In Hindi

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच बुधवार 4 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

ICC Men's T20 World Cup, 2026

South Africa 

vs

New Zealand  

Match Yet To Begin ( Day – 1st Semi-Final )
Match begins at 19:00 IST (13:30 GMT)

ये हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें

साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककोन्ही।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन नहीं, 12वें ओवर में दो विकेट और 4 रन देने वाला भारतीय चुना गया इम्पैक्ट प्लेयर; देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बारिश से धुला सेमीफाइनल तो इंग्लैंड खेलेगा फाइनल, जानें टी20 विश्व कप में रिजर्व डे का नियम