टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मार्को यानसेन की अर्धशतकीय पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बना लिए। फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़कर मैच खत्म किया। टिम सीफर्ट ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34, ट्रिस्टन स्टब्स ने 29, एडेन मार्कराम ने 18 और क्विंटन डिकॉक ने 10 रन बनाए। डेविड मिलर ने 6, कॉर्बिन बॉश ने 2 और केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान रिकेल्टन और कगिसो रबाडा खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम में 1-1 विकेट लिए।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
South Africa
169/8 (20.0)
New Zealand
173/1 (12.5)
Match Ended ( Day – 1st Semi-Final )
New Zealand beat South Africa by 9 wickets
न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 33 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 11 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। जेम्स नीशम को मौका मिला। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए। कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
टूर्नामेंट बदला, नतीजा नहीं, आईसीसी नॉकआउट मैच में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 11 साल में 5वीं बार हराया
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने 33 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 11 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिए।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड; साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया, नहीं हट पाया प्रोटियाज से 'Chokers' का टैग
न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा
फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़कर मैच खत्म किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बना लिए।
न्यूजीलैंड जीत के करीब
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बनाए। 54 गेंद पर 33 रन चाहिए। रचिन रविंद्र 12 और फिन एलन 65 रन बनाकर क्रीज पर।
कगिसो रबाडा ने टिम सीफर्ट को पवेलियन भेजा
कगिसो रबाडा ने टिम सीफर्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। रचिन रविंद्र नए बल्लेबाज हैं। फिन एलन 58 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 9.1 ओवर में 1 विकेट पर 117 रन बनाए। जीत के लिए 65 गेंद पर 53 रन चाहिए।
फिन एलन ने अर्धशतक जड़ा
फिन एलन ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 20 गेंद पर 56 रन बनाए। टिम सीफर्ट 58 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 8.4 ओवर में 115 रन बनाए। 68 गेंद पर 55 रन चाहिए।
वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर ठोका पचासा, 305 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन; टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया
न्यूजीलैंड का दबदबा
न्यूजीलैंड ने 7.2 ओवर में बगैर विकेट के 97 रन बनाए। जीत के लिए 76 गेंद पर 73 रन चाहिए। फिन एलन 44 और टिम सीफर्ट 53 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका को विकेट लेनी होगी।
एलन-सीफर्ट की तूफानी बल्लेबाजी जारी
न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 62 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 108 रन चाहिए। फिन एलन 21 और टिम सीफर्ट 41 रन बनाकर क्रीज पर
टिम सीफर्ट और फिन एलन की तूफानी बल्लेबाजी
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी की है। न्यूजीलैंड ने 3 औवर में बगैर विकेट के 37 रन बनाए। जीत के लिए 132 रन चाहिए। फिन एलन 13 और टिम सीफर्ट 27 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टिम सीफर्ट और फिन एलन क्रीज पर। मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका क्रीज पर। सीफर्ट को बाहरी किनारे से दो चौके मिले।
साउथ अफ्रीका की पारी
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34, ट्रिस्टन स्टब्स ने 29, एडेन मार्कराम ने 18 और क्विंटन डिकॉक ने 10 रन बनाए। डेविड मिलर ने 6, कॉर्बिन बॉश ने 2 और केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान रिकेल्टन और कगिसो रबाडा खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम में 1-1 विकेट लिए।
SA vs NZ: कीवी गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका पस्त, न्यूजीलैंड को मिला 170 का लक्ष्य; यान्सेन ने ठोका नाबाद पचासा
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 170 का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। केशव महाराज 1 और मार्को यानसेन 55 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच हेनरी ने आखिरी ओवर में 2 विकेट झटके और 6 रन दिए
कगिसो रबाडा को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा
कगिसो रबाडा को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। साउथ अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए। केशव महाराज नए बल्लेबाज हैं। मार्को यानसेन 53 रन बनाकर क्रीज पर।
कॉर्बिन बॉश को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। कगिसो रबाडा नए बल्लेबाज हैं। मार्को यानसेन 53 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए।
स्टब्स आउट, यानसेन का अर्धशतक
ट्रिस्टन स्टब्स को लॉकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। मार्को यानसेन 52 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए।
यानसेन-स्टब्स क्रीज पर
साउथ अफ्रीका ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। मार्को यानसेन 40 और ट्रिस्टन स्टब्स 29 रन बनाकर क्रीज पर। 46 गेंद पर 73 रन की साझेदारी हुई।
यानसेन-स्टब्स की अर्धशतकीय साझेदारी
साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बनाए। मार्को यानसेन 29 और ट्रिस्टन स्टब्स 18 रन बनाकर क्रीज पर। 40 गेंद पर 51 रन की साझेदारी हुई।
साउथ अफ्रीका बैकफुट पर
साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाए। मार्को यानसेन 9 और ट्रिस्टन स्टब्स 5 रन बनाकर क्रीज पर।
डेवाल्ड ब्रेविस को जेम्स नीशम ने पवेलियन भेजा
डेवाल्ड ब्रेविस को जेम्स नीशम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 34 रन बनाए। मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 10.3 ओवर में 5 विकेट पर 78 रन बनाए।
डेविड मिलर को रचिन रविंद्र ने पवेलियन भेजा
डेविड मिलर को रचिन रविंद्र ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन बनाए।
IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की जगह पक्की, सेमीफाइनल से पहले बॉलिंग कोच ने दिया हिंट; याद दिलाई 135 रन की पारी
एडेन मार्करम को रचिन रविंद्र ने पवेलियन भेजा
एडेन मार्करम को रचिन रविंद्र ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 18 और डेविड मिलर बगैर खाता खोले क्रीज पर।
मार्करम-ब्रेविस की धीमी बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए। एडेन मार्करम 17 और डेवाल्ड ब्रेविस 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई।
'अभिषेक को एक शर्त पर मौका दें नहीं तो रिंकू को शामिल कर संजू-इशान से ओपन करवाएं', सेमीफाइनल से पहले शास्त्री की अहम सलाह
जेम्स नीशम के ओवर में 17 रन बने
जेम्स नीशम के ओवर में 17 रन बने। डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्का जड़ा। एडेन मार्करम ने दो चौके जड़े। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 45 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 14 और एडेन मार्कराम 15 रन बनाकर क्रीज पर।
ब्रेविस-मार्करम क्रीज पर
साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 5 और एडेन मार्करम 8 रन बनाकर क्रीज पर।
कोल मैककॉन्ची ने दो गेंद पर दो विकेट झटके
कोल मैककॉन्ची ने दो गेंद पर दो विकेट झटका है। क्विंटन डिकॉक 10 और रियान रिकेल्टन बगैर खाता खोले आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने चौके से खाता खोला। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन।
